UP Weather: यूपी में गलन वाली ठंड, 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट; तेज पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। पौष माह के साथ ही कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल यूपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025: उत्तर प्रदेश में गलन वाली ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह-शाम कोहरा भी छा रहा है और सर्द हवाएं भी बह रही है। पौष माह भी शुरू हो चुका है। इस माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान में कमी भी आई है। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि अगले 48 घंटे में यूपी में फिर से तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। जिससे दिन और रात के समय ठिठुरन का एहसास और बढ़ेगा। साथ ही कोहरा भी घना होने लगेगा।

_Winter istock

सांकेतिक फोटो (istock)

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तराई इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। मंगलवार को 9 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीरनगर शामिल हैं।

End of Feed