UP Weather: यूपी में रात में बढ़ी ठिठुरन, कानपुर में 5 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; जानें आज का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के चलते ठंड में इजाफा हो रहा है। हालांकि दिन में धूप के कारण राहत बनी हुई है। शुक्रवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। कानपुर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां रात का पारा 5 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। शुक्रवार को कानपुर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे रात में लोगों को ठंड ज्यादा सता रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण अभी राहत बनी हुई है। कई जिलों में सुबह के हल्के से मध्यम कोहरा भी छा रहा है। फिलहाल कहीं भी घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। आइए जानते हैं कि यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा:

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकलने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। प्रदेश में एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कोहरे का सिलसिला भी जारी रहेगा। हालांकि घने कोहरे को लेकर फिलहाल कोई पूर्वानुमान नहीं है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

End of Feed