Jalaun News: जालौन में इंस्पेक्टर की खुदकुशी से हड़कंप, सर्विस गन से खुद को मारी गोली

जालौन में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। पुलिसकर्मियों ने खून से लथपथ हालत में उन्हें सरकारी आवास में देखा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में कुठौंद थाना प्रभारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने सर्विस गन से खुद को गोली मारी। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अभी तक आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका है। डीएम-एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

Jalaun news

जालौन में इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की

सरकारी आवास में मारी गोली

यह घटना जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुई। जहां गोरखपुर के रहने वाले इंस्पेक्टर ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार, रात करीब 9 बजे वे पेट्रोलिंग के बाद अपने सरकारी आवास पहुंचे। रात करीब 9:30 बजे उनके आवास से गोली की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी पहुंचे। जहां इंस्पेक्टर को खून से लथपथ हालत में पाया। उन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उरई हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी।

End of Feed