अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। IRCTC ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच बिना आधार वेरिफिकेशन के कोई भी यात्री टिकट बुक नहीं कर सकेगा। यानी इस समय स्लॉट में सिर्फ आधार लिंक अकाउंट वाले यूजर्स को ही टिकट बुक करने की अनुमति होगी। आइए जानते हैं नए नियम की पूरी डिटेल और इसका असर यात्रियों पर कैसे पड़ेगा।
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव
अब ट्रेन टिकट बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 28 अक्टूबर 2025 से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कोई भी यात्री बिना आधार वेरिफिकेशन के टिकट बुक नहीं कर सकेगा। यानी अब इस समय स्लॉट में सिर्फ वही लोग टिकट निकाल पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है।
पहले मोबाइल नंबर या किसी और डॉक्यूमेंट से टिकट बुकिंग संभव थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि इस समय होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी बुकिंग को रोका जा सके। आमतौर पर सुबह 8 से 10 बजे के बीच हाई डिमांड वाली ट्रेनों के टिकट जारी किए जाते हैं, जिनमें फर्जीवाड़े की संभावना ज्यादा रहती है।

Aadhar Ticket Timing
आधार लिंक नहीं हो क्या करें?
अगर आपका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो चिंता की बात नहीं है सुबह 10 बजे के बाद आप सामान्य तरीके से बिना आधार वेरिफिकेशन के भी टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन पहले से ही जरूरी कर दिया गया है।
IRCTC प्रोफाइल को आधार से कैसे वेरीफाई करें
1. सबसे पहले [www.irctc.co.in](http://www.irctc.co.in) वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।
2. ‘My Account’ टैब में जाकर ‘Authenticate User’ पर क्लिक करें।
3. वहां अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी डालें और डिटेल्स चेक करें।
4. इसके बाद OTP वेरिफिकेशन करें ओटीपी आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा।
5. ओटीपी डालने के बाद ‘Submit’ करें, और आपका अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।
भारतीय रेलवे ने पहले भी साफ किया था कि 1 जुलाई 2025 से केवल आधार वेरीफाइड यूजर्स ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। साथ ही, 15 जुलाई 2025 से OTP आधारित आधार वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है।
