भारत में सिर्फ LPG को लेकर ही क्यों हो रही दिक्कत, PNG में क्यों नहीं?

भारत में PNG की सप्लाई मुख्य रूप से कृष्णा-गोदावरी (KG) बेसिन, असम और त्रिपुरा जैसे गैस क्षेत्रों से होती है। इनमें KG बेसिन सबसे बड़ा योगदान देता है। इसके अलावा भारत LNG (Liquefied Natural Gas) के रूप में कतर, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी गैस आयात करता है।

मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री रास्ते पर खतरे के कारण तेल और गैस की सप्लाई बाधित हो रही है। इसी वजह से भारत में LPG संकट गहराता दिख रहा है, जबकि PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई है, आखिर क्यों, आइए समझते हैं...

Why No Shortage Of PNG In India

भारत में सिर्फ LPG को लेकर ही क्यों हो रही दिक्कत, PNG में क्यों नहीं

PNG क्या है और यह कहां से आता है?

PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस मुख्य रूप से मीथेन गैस होती है, जिसे पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचाया जाता है। यह गैस प्राकृतिक गैस के भंडारों से निकाली जाती है और फिर देशभर में पाइप नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जाती है।

End of Feed