गर्मी के मौसम में या टंकी में लंबे समय तक पानी रुका रहने पर उसकी दीवारों पर हरी काई जम जाती है। इससे पानी में बदबू आने लगती है। जामुन की लकड़ी पानी के अतिरिक्त पोषक तत्वों को अपने अंदर सोख लेती है, जिससे काई नहीं बन पाती। इसके इस्तेमाल से पानी साफ और ताजा बना रहता है और बदबू भी नहीं आती।
आयुर्वेद के मुताबिक, जामुन की लकड़ी के संपर्क में रहने से पानी और भी फायदेमंद हो जाता है। यह पानी का pH स्तर संतुलित रखने में मदद करती है। इस पानी से नहाने पर त्वचा की परेशानियों में राहत मिल सकती है। अगर पानी पीने योग्य हो, तो इसे पीना पेट की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।