पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी क्यों डाल रहे लोग? जान लें इसके बड़े फायदे

Jamun Wood Benefits For Water: पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालना इस समय सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि क्या ऐसा करना अच्छा है और इससे क्या फायदा होता है?

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 20 2026, 20:11 IST
सोशल मीडिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इसमें सिर्फ मौज मस्ती वाली चीजें ही नहीं बल्कि कुछ काम के हैक्स भी वायरल होते हैं जो डेली रूटीन लाइफ में जमकर उपयोगी होते हैं।Image Credit : IStock01 / 09

सोशल मीडिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इसमें सिर्फ मौज मस्ती वाली चीजें ही नहीं बल्कि कुछ काम के हैक्स भी वायरल होते हैं जो डेली रूटीन लाइफ में जमकर उपयोगी होते हैं।

इस समय सोशल मीडिया में एक कमाल का जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसमें लोग अपने घर की छत में रखी पानी की टंकी पर जामुन की लकड़ी डाल रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लोग पानी में लकड़ी क्यों डाल रहे हैं, इससे क्या फायदा होगा? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।Image Credit : IStock02 / 09

इस समय सोशल मीडिया में एक कमाल का जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसमें लोग अपने घर की छत में रखी पानी की टंकी पर जामुन की लकड़ी डाल रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लोग पानी में लकड़ी क्यों डाल रहे हैं, इससे क्या फायदा होगा? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

दरअसल अच्छी हेल्थ के लिए साफ पानी बहुत अधिक जरूरी है। पानी में गंदगी मौजूद होने से कई बड़ी बीमारी तक हो सकती है। आज के समय में पानी को साफ करने के लिए कई तरह तरह के उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सदियों पहले पानी को कैसे साफ किया जाता रहा होगा?Image Credit : IStock03 / 09

दरअसल अच्छी हेल्थ के लिए साफ पानी बहुत अधिक जरूरी है। पानी में गंदगी मौजूद होने से कई बड़ी बीमारी तक हो सकती है। आज के समय में पानी को साफ करने के लिए कई तरह तरह के उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सदियों पहले पानी को कैसे साफ किया जाता रहा होगा?

वर्षों पहले जामुन की लकड़ी का भी इस्तेमाल पानी को साफ करने के लिए किया जाता था और आज एक बार फिर से यह तरीका ट्रेंड में देखा जा रहा है। लोगों का दावा है कि जामुन की लकड़ी को टंकी में डालने से पानी साफ होता है। इसके साथ ही जामुन की लकड़ी के फायदे भी बताए गए हैं।Image Credit : IStock04 / 09

वर्षों पहले जामुन की लकड़ी का भी इस्तेमाल पानी को साफ करने के लिए किया जाता था और आज एक बार फिर से यह तरीका ट्रेंड में देखा जा रहा है। लोगों का दावा है कि जामुन की लकड़ी को टंकी में डालने से पानी साफ होता है। इसके साथ ही जामुन की लकड़ी के फायदे भी बताए गए हैं।

पुराने जमाने में बड़े बुजुर्ग भी कुओं और तालाबों में जामुन की लकड़ी डालने की सलाह देते थे। यह सिर्फ एक अंधविश्वास वाली बात नहीं थी बल्कि आयुर्वेद और प्राचीन जल प्रबंधन का एक शानदार उदाहरण था।Image Credit : IStock05 / 09

पुराने जमाने में बड़े बुजुर्ग भी कुओं और तालाबों में जामुन की लकड़ी डालने की सलाह देते थे। यह सिर्फ एक अंधविश्वास वाली बात नहीं थी बल्कि आयुर्वेद और प्राचीन जल प्रबंधन का एक शानदार उदाहरण था।

जामुन की लकड़ी को एक अच्छा जलरोधी माना जाता है। वहीं दूसरी लकड़ियां पानी में कुछ दिन तक रहने के बाद गलकर सड़ जाती हैं, लेकिन जामुन की लकड़ी पानी के भीतर सालों साल टिकी रहती हैं। इसी वजह से पहले कुओं की तली में जामुन की लकड़ी का घेरा बनाया जाता है।Image Credit : IStock06 / 09

जामुन की लकड़ी को एक अच्छा जलरोधी माना जाता है। वहीं दूसरी लकड़ियां पानी में कुछ दिन तक रहने के बाद गलकर सड़ जाती हैं, लेकिन जामुन की लकड़ी पानी के भीतर सालों साल टिकी रहती हैं। इसी वजह से पहले कुओं की तली में जामुन की लकड़ी का घेरा बनाया जाता है।

जामुन की लकड़ी न सिर्फ पानी को साफ रखने में मदद करती है बल्कि यह पानी को ठंडा भी बनाती हैं और प्राकृतिक तरीके से उपचार भी करती है। जामुन की लकड़ी में कई सारे प्राकृतिक तत्व भी जो जीवों और बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। यह एक तरह से नेचुरल प्यूरीफायर की तरह काम करता है।Image Credit : IStock07 / 09

जामुन की लकड़ी न सिर्फ पानी को साफ रखने में मदद करती है बल्कि यह पानी को ठंडा भी बनाती हैं और प्राकृतिक तरीके से उपचार भी करती है। जामुन की लकड़ी में कई सारे प्राकृतिक तत्व भी जो जीवों और बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। यह एक तरह से नेचुरल प्यूरीफायर की तरह काम करता है।

<strong>एल्गी और दुर्गंध से छुटकारा</strong>Image Credit : IStock08 / 09

एल्गी और दुर्गंध से छुटकारा

गर्मी के मौसम में या टंकी में लंबे समय तक पानी रुका रहने पर उसकी दीवारों पर हरी काई जम जाती है। इससे पानी में बदबू आने लगती है। जामुन की लकड़ी पानी के अतिरिक्त पोषक तत्वों को अपने अंदर सोख लेती है, जिससे काई नहीं बन पाती। इसके इस्तेमाल से पानी साफ और ताजा बना रहता है और बदबू भी नहीं आती।

<strong>पानी का pH सुधारे</strong>Image Credit : IStock09 / 09

पानी का pH सुधारे

आयुर्वेद के मुताबिक, जामुन की लकड़ी के संपर्क में रहने से पानी और भी फायदेमंद हो जाता है। यह पानी का pH स्तर संतुलित रखने में मदद करती है। इस पानी से नहाने पर त्वचा की परेशानियों में राहत मिल सकती है। अगर पानी पीने योग्य हो, तो इसे पीना पेट की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!