यूटिलिटी

Aadhaar PDF Password: डाउनलोड कर लिया है आधार का PDF, लेकिन नहीं मालूम पासवर्ड... जानें- कैसे देख पाएंगे आप

Aadhaar PDF Password: आपने ऑनलाइन आधार डाउनलोड कर लिया है, लेकिन आप पीडीएफ फाइल को ओपन नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि इसके लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती। आईडीएआई आपके ई-आधार फाइल को पासवर्ड से पीडीएफ में सुरक्षित रखता है। क्योंकि ई-आधार में आपकी पर्सनल डिटेल्स दर्ज होती हैं।

Image

Aadhaar Card Pdf Password

Aadhaar PDF Password: आधार आज के समय में भारतीय नागरिकों की पहचान का एक अहम डॉक्यूमेंट बन गया है। इसके बिना आप किसी भी सरकारी स्कीम लाभ नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर डीमैट अकाउंट खुलवाने तक के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। अपने आधार को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने यह सुविधा दी। लेकिन सिर्फ आधार डाउलोड करके आप इसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती है।

पासवर्ड की जरूरत

आपने ऑनलाइन आधार डाउनलोड कर लिया है, लेकिन आप पीडीएफ फाइल को ओपन नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि इसके लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती और ये आपको मालूम नहीं है। आधार की डिजिटल कॉपी को ओपन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। पासवर्ड आपके डिजिटल आधार को सुरक्षित रखता है, ताकी कोई अन्य इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सके।

क्या है पासवर्ड

अगर आपको अपना ई-आधार ओपन करना है, तो इसका पासवर्ड बेहद ही आसान है। आप अपने नाम के पहले चार अक्षरों को कैपिटल में लिखें और फिर अपना बर्थ ईयर दर्ज करें। इस तरह आपका ई-आधार ओपन हो जाएगा और आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। मान लीजिए आपका नाम अमर है और बर्थ ईयर 1996 है, तो आप आपके ई-आधार का पासवर्ड AMAR1996 होगा। ई-आधार डाउनलोड करने के बाद आपको पीडीएफ फाइल देखने के लिए इस पासवर्ड को इनपुट करना होगा।

पासवर्ड से सुरक्षित रहता है ई-आधार

यूआईडीएआई आपके ई-आधार फाइल को पासवर्ड से पीडीएफ में सुरक्षित रखता है। आधार में आपकी पर्सनल डिटेल्स दर्ज होती हैं। इसमें आपका नाम, पता और बायोमेट्रिक डिटेल्स शामिल हो सकती हैं। चूंकि यह पीडीएफ ऑनलाइन उपलब्ध है, इसलिए इसके हैक होने का खतरा अधिक है। इसलिए ई-आधार पासवर्ड जरूरी है। ऐसी स्थिति में, जब आपके आधार की हार्ड कॉपी खो जाता है, तो आप कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और आधार कार्ड पासवर्ड डालकर इसे देख सकते हैं। इस तरह आपके अलावा कोई भी बिना पासवर्ड के इसे एक्सेस नहीं कर पाएगा।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

End of Article