UP- बिजली की किसी भी समस्या से हैं परेशान हैं तो ऐसे करें शिकायत, पल में दूर होगा समाधान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 14, 2022, 10:03 AM IST

uppcl toll free complaint number : उत्तर प्रदेश में यदि किसी उपभोक्ता की विद्युत सप्लाई मीटर खराब होने की वजह से बाधित हो गई है तो उसे तत्काल इसकी सूचना 1912 पर दें। शिकायत दर्ज होते ही आपकी समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

uppcl customer helpline : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विद्युत विभाग को पूरी तरह से से डिजिटल करने की तैयारी कर ली है। अब बिजली विभाग में तमाम तरह की सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। खासतौर पर वो सेवाएं जो सीधे आम लोगों से जुड़ी हैं, उन्हें सरकार प्रोत्साहित कर रही है। लोग बिना किसी बाधा के सहज तरीके से ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग करें, इसके लिए भी सरकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यूपी में लोगों को ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने, शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधा ममिल रही है। आइये जानते हैं कि अगर आपके यहां बिजली से संबंधित कोई समस्या होती है तो उसकी शिकायत घर बैठे कैसे करनी है।

UP- बिजली की किसी भी समस्या से हैं परेशान हैं तो ऐसे करें शिकायत, पल में दूर होगा समाधान

विद्युत सप्लाई बाधित हो तो 1912 पर करें शिकायत

End of Feed