यूटिलिटी

UIDAI ने आसान किया Aadhaar कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करना, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड आज की जरूरत है। इसके बिना आप न तो बैंक खाता खोल सकते हैं न ही किसी सरकारी योजना का लाभ ले सकते हैं। इसलिए आधार कार्ड पर पता अपडेट रहना बहुत जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे अपने आधार का पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

Image

आधार कार्ड अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों को अपने ऑनलाइन पोर्टल से आसानी से अपना पता अपडेट करने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। इस कदम से देशभर के करोड़ों आधार कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, नाम, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक्स (उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों का स्कैन और चेहरे की तस्वीरें) सहित जनसांख्यिकीय विवरणों में किसी भी बदलाव के लिए अभी भी आधर कार्ड धारक को अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र जाना होगा। आपको बता दें कि ऑनलाइन आधार पता अपडेट सेवा 14 जुलाई, 2026 तक निःशुल्क है।

ऑनलाइन आधार का पता ऐसे अपडेट करें

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद “Document Update” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर “Submit” पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसको डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अब “Address Update” विकल्प चुनें। आप चाहे तो अपने पते के दस्तावेज से या परिवार के मुखिया के आधार नंबर से पता अपडेट कर सकते हैं।
  • मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद Acknowledgment Receipt को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। एकनॉलेजमेंट रसीद में 14 अंकों का अपडेट अनुरोध संख्या (URN) होता है, जिसका उपयोग आधार पते के ऑनलाइन अपडेट की स्थिति की जांच के लिए किया जाता है। UIDAI को पता सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने में 30 दिन लग सकते हैं। इसके अलावा, UIDAI ने बायोमेट्रिक्स सहित अन्य जनसांख्यिकीय विवरणों में अपडेट के लिए 75 रुपये से 125 रुपये तक का नया शुल्क लागू किया है, जिसे नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर अपडेट किया जा सकता है।

पता चेंज होने में 90 दिन का लग सकता है समय

UIDAI के अनुसार, आधार एड्रेस अपडेट प्रक्रिया में वैध दस्तावेज जमा करने की तारीख से 90 दिन तक का समय लग सकता है। निर्धारित समय से अधिक देरी होने पर आप 1947 (टोल फ्री) पर कॉल करें या help@uidai.gov.in पर ईमेल कर जानकारी मांग सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article