दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अगर आप त्योहार मनाने के लिए गांव जाना चाहते हैं और ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान हैं तो हम आपको स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं। इसमें आप आसानी से कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं।

Puja Special Trains: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपको बिहार, उत्तर प्रदेश और कोलकाता के लिए रेगुलर ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें यात्रियों को दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ और दूसरे त्योहारों के दौरान अपने घर जाने और परिवार के साथ समय बिताने में मदद करेंगी।

Puja Special Trains

पूजा स्टपेशल ट्रेन लिस्ट

इन रूटों पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

ये स्पेशल ट्रेनें बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को जोड़ने वाले रूटों पर चलेंगी। इनसे ज्यादा सीटें और बर्थ मिलेंगी, जिससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। बता दें कि रेलवे ने त्योहारों के मौसम में ज्यादा यात्रियों को जगह देने और सफर को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए कुछ रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े हैं।

End of Feed