रेलवे का बड़ा एक्शन, IRCTC के तीन करोड़ अकाउंट हुए बंद, कही आपका भी तो नहीं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए 2025 में लगभग 3.03 करोड़ संदिग्ध ’यूजर आईडी’ को बंद किया गया।

यदि आप भी रेलवे से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खबर है। एक गलती और आपका IRCTC अकाउंट बंद हो सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए 2025 में लगभग 3.03 करोड़ संदिग्ध ’यूजर आईडी’ को बंद किया गया।

IRCTC Account Ban

IRCTC Account Ban/Photo- Canva

रेल मंत्री ने दी जानकारी

वैष्णव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने साइबर हमलों से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली की सुरक्षा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा किये गए विभिन्न उपायों से अवगत कराते हुए बताया कि आधार आधारित वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन ने वास्तविक यात्रियों के लिए टिकट की उपलब्धता में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने में योगदान दिया है।

End of Feed