यूटिलिटी

PPF Vs National Savings certificate: दोनों में क्या है अंतर, आपके लिए क्या है बेहतर?

जब भी बात पैसों को इन्वेस्ट करने की होती है तो PPF और राष्ट्रीय सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) का नाम सामने जरूर आता है। लेकिन क्या आपको इन दोनों के बीच मौजूद अंतर के बारे में पता है? आइये आपको PPF और NSC के बीच मौजूद अंतर के बारे में बताते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि किस ऑप्शन में पैसे इन्वेस्ट करना आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है?

Image

PPF बनाम NSC, आपके लिए क्या है बेहतर

Photo : iStock

PPF Vs National Savings Certificate: पैसों को इन्वेस्ट करने की बात आती है तो हम सभी सिक्योर रिटर्न्स खोजते हैं। सिक्योर रिटर्न वाले इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस की बात होने पर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और राष्ट्रीय सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) का नाम भी सामने आता है। लेकिन अगर आपको इन दोनों ऑप्शंस में से किसी एक को चुनना हो तो यह काफी मुश्किल हो सकता है। आइये आपको बताते हैं कि इन दोनों ऑप्शंस में क्या अंतर मौजूद हैं और आपके लिए कौन सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

कितना कर सकते हैं इन्वेस्ट?

PPF अकाउंट में आपको हर साल कम से कम 500 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी पड़ती है। एक साल के दौरान आप अपने PPF अकाउंट में अधिकतम 1.5 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं। दूसरी तरफ NSC में इन्वेस्टमेंट करने की शुरुआत आप 100 रुपए से भी कर सकते हैं और इसमें इन्वेस्ट करने की कोई लिमिट नहीं होती। इसके साथ ही आपको ये बात भी ध्यान रखनी चाहिए कि NSC में 100, 500, 1000, 5000 और 10,000 रुपये के मल्टिपल्स में ही इन्वेस्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिये अगर आप 50,000 रुपये NSC में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आप 1000 रुपए के 50 सर्टिफिकेट, 5000 रुपए के 10 सर्टिफिकेट और 10000 रुपए के 5 सर्टिफिकेट खरीद सकते हैं।

रिटर्न और टैक्स में छूट

PPF में इन्वेस्ट करने पर आपको इस वक्त 7.1% का सालाना रिटर्न मिलता है। जबकि NSC में इस वक्त आपको सालाना 7.7% का इंटरेस्ट रेट मिलता है। PPF में इंटरेस्ट रेट पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। जबकि NSC में इंटरेस्ट रेट पर साल में दो बार, हर 6 महीने के अंतर पर, चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। टैक्स में छूट की बात करें तो NSC और PPF दोनों ही इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस में आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है। एक PPF अकाउंट 15 सालों में मैच्योर होता है और आप इसे 5 सालों के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। दूसरी तरफ NSC का मैच्योरिटी पीरियड सिर्फ 5 सालों का ही होता है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article