PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा फायदा, 15,000 रुपये की मदद और 3 लाख तक का लोन, जानें पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को हुई थी। इसका मकसद उन लोगों की मदद करना है, जो अपने हाथों और औजारों से पारंपरिक काम करते हैं। इस योजना में कारीगरों को उनके काम की पहचान देने के लिए प्रमाणपत्र और आईडी कार्ड दिया जाता है।

अगर आप बढ़ई, दर्जी, लोहार, कुम्हार, नाई या कोई दूसरा पारंपरिक काम करते हैं, तो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को ट्रेनिंग, औजार खरीदने के लिए 15,000 रुपये तक की सहायता और अपना काम बढ़ाने के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।

PM Yojana

योजना के तहत कारीगरों को अपने काम से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाती है।

सरकार ने इस योजना को पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक मदद देने और उनके हुनर को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया है। आइए जानते हैं कि PM Vishwakarma Yojana क्या है, इसका लाभ किन लोगों को मिलता है और आवेदन कैसे किया जा सकता है।

End of Feed