पीएम नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में 70,000 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र, मुद्रा योजना को युवाओं के लिए बताया मददगार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 13, 2023, 11:28 AM IST

Rozgar Mela PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया है।

Rozgar Mela PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को भी संबोधित किया। नियुक्ति पत्र सरकार की ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत वितरित किए जाएंगे। मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं।

PM Modi

रोजगार मेला

इस रोजगार मेले में कई केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई से और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ से रोजगार मेले से जुड़ीं। वहीं, उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे वाराणसी से, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से और रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से कार्यक्रम में शामिल हुए।

End of Feed