यूटिलिटी

mAadhaar App का बड़ा अपडेट! अब एक ही फोन में मैनेज होंगे परिवार के 5 आधार, जानें पूरा प्रोसेस

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अनुसार, वैलिड आधार नंबर वाला कोई भी व्यक्ति आधार ऐप पर 5 प्रोफाइज बना सकता है। यह फीचर एक परिवार, एक ऐप को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है।

Image

नया आधार ऐप

देशभर में करोड़ों आधार कार्ड धारक को राहत देने के लिए UIDAI ने हाल ही में नया mAadhaar App लॉन्च किया है। आम लोगों को सहूलियत देने के लिए नए आधार ऐप में कई बदलाव किए हैं। इसी के तहत अब एक ही फोन में परिवार के 5 आधार को मैनेज करने की सुविधा दी गई है। आइए जानते हैं कि यह काम आप अपने एमआधार ऐप से कैसे कर सकते हैं।

परिवार के 5 आधार को कैसे जोड़ें?

1. mAadhaar ऐप इंस्टॉल/अपडेट करें: गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से अपने मोबाइल में ऑफिशियल mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। अगर ऐप पहले से है, तो उसे लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।

2. सिक्योरिटी पिन बनाएं और लॉगिन करें: ऐप खोलकर अपना 4-अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर दिए गए "Add Aadhaar Profile" विकल्प पर क्लिक करें।

3. परिवार के सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें: आप जिस सदस्य (बच्चे, जीवनसाथी या बुजुर्ग) का प्रोफाइल जोड़ना चाहते हैं, उनका 12-अंकों का आधार नंबर डालें या फिजिकल आधार का QR Code स्कैन करें।

4. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें: आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर 6-अंकों का OTP आएगा। उसे दर्ज करते ही उस सदस्य का डिजिटल आधार आपके ऐप में सेव हो जाएगा।

5. एक-एक करके 5 प्रोफाइल जोड़ें: इसी प्रक्रिया को दोहराकर आप परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। ऐप के डैशबोर्ड पर स्वाइप करके किसी भी सदस्य का आधार देखा जा सकता है।

नए आधार ऐप से ये काम भी निपटाएं

नए Aadhaar App से आप मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री, ई-आधार डाउनलोड, कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करने और अनुरोध की स्थिति ट्रैक करने जैसे काम कर सकते हैं।

एक मोबाइल में 5 आधार रखने के फायदे

अगर आप परिवार के साथ सफर कर रहे हैं तो आसानी से एक ऐप के जरिये ही काम हो जाएगा। सफर या सरकारी काम के दौरान ओरिजिनल कार्ड साथ रखने और उसके खोने का खतरा नहीं रहेगा। परिवार के बुजुर्गों और बच्चों को इस फीचर से सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही ऑफलाइन और ऑनलाइन वेरिफिकेशन mAadhaar में मौजूद QR Code की मदद से कराई जा सकती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article