एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है। अगर आपने अभी तक अपने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं की है तो आपको इसे तुरंत पूरा कर लेना चाहिए। हालांकि, एलपीजी ग्राहकों को अब ई-केवाईसी डेडलाइन को लेकर कुछ राहत दे दी गई है। LPG e-KYC की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। जहां पहले एलपीजी गैस सिलेंडर ई-केवाईसी डेडलाइन 16 अगस्त 2026 तय की गई थी, अब इसे बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
क्यों बढ़ी डेडलाइन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से एचपी ग्राहकों को भेजे गए ऑफिशियल वॉट्सऐप मैसेज में डेडलाइन बढ़ाने की जानकारी दी गई है। कंपनी का कहना है कि ई-केवाईसी के लिए आखिरी तारीख तक अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाई जा रही है।

LPG Cylinder की ई-केवाईसी की बढ़ गई डेडलाइन
e-KYC नहीं करवाया तो क्या होगा
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से ग्राहकों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने की अपील की जा रही है। यानी अगर आप 23 अगस्त की डेडलाइन भी मिस कर देते हैं तो आपको e-KYC पूरी नहीं होने की स्थिति में घरेलू दर पर LPG Cylinder मिलने में परेशानी हो सकती है।
घर बैठे ऐप के जरिए पूरी करें ई-केवाईसी
Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas के ग्राहकों को सबसे पहले अपने फोन पर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए AadhaarFaceRD App डाउनलोड करना जरूरी होगा-
Indane Gas
- फोन पर IndianOil One App डाउनलोड करना होगा।
- ऐप खोलकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन अप करें।
- अपना 16 अंकों का LPG ID लिंक करें, जो कैश मेमो या सब्सक्रिप्शन वाउचर पर मिलता है।
- इसके बाद आपकी कंज्यूमर डिटेल्स दिखाई देंगी।
- होम स्क्रीन पर My Profile पर टैप करें।
- My Profile में LPG से जुड़ी जानकारी चेक करें और Re-KYC पर टैप करें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देश और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और अपनी सहमति दें।
(ध्यान रखें कि अगर आपका Aadhaar बायोमेट्रिक रूप से लॉक है, तो पहले उसे अनलॉक करना होगा, वरना eKYC पूरा नहीं हो पाएगा।)
Bharat Gas
- Bharat Gas की eKYC के लिए Hello BPCL App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- होमपेज पर e-KYC का विकल्प मिलेगा, उस पर टैप करें।
- इसके बाद OTP वेरिफिकेशन करना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों के OTP को दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन के बाद नियम और शर्तें पढ़ें और अपनी सहमति दें।
- अब Proceed पर क्लिक करके eKYC की प्रक्रिया पूरी करें।
HP Gas
- HP Gas की eKYC के लिए HP Pay App डाउनलोड करें।
- HP Pay ऐप खोलें, Register पर टैप करें और HP Gas से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद 4 डिजिट का नया MPIN बनाना होगा।
- MPIN क्रिएट होने के बाद इसे लॉग-इन के लिए इस्तेमाल करना होगा।
- अब ऐप के होम पेज पर ही माई एचपी गैस कैटेगरी में HPGas eKYC के ऑप्शन पर टैप करें।ॉ
- शर्तों को ध्यान से पढ़कर सहमति दें और Capture Face पर टैप करें।
- इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप खुलेगा। इसे चेहरे को स्कैन करने की अनुमति दें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन कर eKYC पूरा करें।
