Ginger Check Real or Fake: सर्दियां आने के साथ ही अदरक (Ginger) का महत्व दस गुना बढ़ जाता है। साथ ही डिमांड भी अदरक की ठंड के मौसम में ज्यादा होती है। दरअसल अदरक के सेवन से सर्दी, खांसी समेत कई बीमारियां आपसे दूर भागती हैं। साथ ही अदरक हमारे शरीर को गर्म भी रखता है। वहीं अदरक की बढ़ती डिमांड से बाजार में नकली अदरक भी धड़ल्ले से बिक रही है।
how to check real or fake ginger
वहीं नकली अदरक खाने से हमारे शरीर पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम असली-नकली अदरक की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे हम असली-नकली अदरक की पहचान कर सकते हैं।
ऐसे करें असली-नकली अदरक की पहचान:-
असली अदरक की पहचान करने के लिए आपको सबसे पहले उसे सूंघना चाहिए। असली अदरक की महक तीखी होती है, जबकि नकली अदरक में कोई गंध नहीं होती। सब्जी बेचने वाले पैसे कमाने के लिए अदरक जैसी दिखने वाली पहाड़ की जड़ों को बेचते हैं।
अदरक के छिलके को चेक करें।आप अदरक में कील चुभो सकते हैं, छिलका उतर जाएगा और तीखी महक आपके हाथों में रह जाएगी। अगर अदरक का छिलका सख्त है तो इसे न खरीदें क्योंकि ये नकली अदरक है।
साफ अदरक से सावधान रहें और इसे न खरीदें। बहुत से लोग घर पर धोने में समय बचाने के लिए साफ अदरक खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन आपको ऐसी अदरक नहीं खरीदनी चाहिए। दरअसल अदरक बेचने वाले ज्यादातर अदरक को साफ करने के लिए तेजाब का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में आपको इसे खरीदने से बचना चाहिए।
