Real Ginger: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अदरक, ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 12, 2022, 09:39 AM IST

How To Check Real And Fake Ginger: अदरक को किसी न किसी चीज में डालकर खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है। साथ ही बीमारियों से भी बचा जाता है। कोरोना महामारी के बाद से अदरक की डिमांड और सप्लाई बढ़ी है।

How To Check Real And Fake Ginger: आज की इस भागदौड़ की दुनिया में हर कोई अपनी इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत बनाए पर काफी जोर दे रहा है। इसके लिए वह कई चीजें भी खा रहा है, जिनमें एक अदरक (Ginger) भी है। अदरक को किसी न किसी चीज में डालकर खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है। साथ ही बीमारियों से भी बचा जाता है। कोरोना (Corona) महामारी के बाद से अदरक की डिमांड (Demand) और सप्लाई (Supply) बढ़ी है। मजबूत एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण अदरक काफी ज्यादा गुणकारी है।

लेकिन डिमांड और सप्लाई बढ़ने के साथ ही बाजार में अब नकली अदरक भी आ गई है, जिसे असली के नाम पर बेचा जा रहा है। ऐसे में अब लोगों के सामने ये बड़ी चुनौती है कि वह असली-नकली अदरक का कैसे पता करें। इसी अंतर को बताने के लिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस अंतर को पहचान सकते हैं।

End of Feed