यूटिलिटी

Indian Railways लाया नई सुविधा, बिना पैसे दिए बुक हो जाएगी ट्रेन की टिकट, ऐसे उठाएं फायदा

IRCTC Book Now Pay Later: रोजाना यात्रियों की संख्या के मामले में भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। अक्सर IRCTC पर टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट करने में समस्या का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से कई बार टिकट बुक भी नहीं हो पाती है। लेकिन अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ‘बुक नाउ पे लेटर’ सुविधा लेकर आया है।

Image

बिना पैसे दिए बुक हो जाएगी ट्रेन की टिकट

Photo : Times Now Digital

Indian Railways Book Now Pay Later: भारतीय रेलवे द्वारा हाल ही में नई सुविधा की शुरुआत की गई है। इस सुविधा को ‘बुक नाउ पे लेटर’ (Book Now Pay Later) का नाम दिया गया है। इस एक फीचर की बदौलत आप पहले ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट के पैसे का भुगतान बाद में कर सकते हैं। भारतीय रेलवे नेटवर्क अपनी लंबाई के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। जबकि रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या के मामले में यह दुनिया में पहले नंबर पर है।

समस्या और समाधान

रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे की ट्रेनों से अपना सफर पूरा करते हैं। टिकट बुक करते समय कई बार पेमेंट की वजह से टिकट बुकिंग में देरी होती है और कई बार पेमेंट रुक जाने पर टिकट बुक भी नहीं हो पाती है। अब रेलवे द्वारा ‘बुक नाउ पे लेटर’ सुविधा की शुरुआत की गई है। इस सुविधा का इस्तेमाल कर यात्री पहले आराम से टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट बुकिंग का भुगतान बाद में कर सकते हैं जिससे पेमेंट की वजह से टिकट बुक न हो पाने की समस्या कम हो जाएगी।

बिना पैसे ऐसे बुक करें टिकट

सबसे पहले ध्यान रहे कि आप इस सुविधा का लाभ सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही उठा सकते हैं। IRCTC के ऐप और वेबसाइट के माध्यम से आप बहुत ही आसानी से भारतीय रेलवे की ‘बुक नाउ पे लेटर’ सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरह ही आपको ट्रेन टिकट की पेमेंट वाले पेज पर ही इस सुविधा का ऑप्शन दिख जाएगा। इस ऑप्शन की बदौलत आप टिकट को बुक कर सकते हैं और कुछ समय के बाद आराम से पेमेंट कर सकते हैं। सिर्फ 14 दिनों के भीतर ही आपको टिकट की पेमेंट करना होती है वरना सेवा शुल्क का 3.5% पेनल्टी के रूप में ज्यादा पे करना पड़ेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article