यूटिलिटी

UPI ID: नए साल में बंद हो जाएगी आपकी UPI आईडी, 31 दिसंबर तक कर लीजिए ये काम

UPI ID: कुछ समय पहले जारी एक सर्कुलर में NPCI ने थर्ड-पार्टी ऐप्स और बैंकों से उन यूपीआई आईडी और नंबरों को निष्क्रिय करने को कहा था, जिनका पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया गया है। NPCI के इस फैसले से UPI ट्रांजेक्शन पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

Image

upi payments, Online Payments, Pay, यूपीआई,

Photo : iStock

नए साल यानी एक जनवरी 2024 से ऐसी यूपीआई बंद हो जाएंगी, जिनका इस्तेमाल पिछले एक साल से नहीं हुआ है। अगर आपने भी Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे पेमेंट एप्स पर यूपीआई आईडी बनाई है। लेकिन उन्हें लंबे समय से पेमेंट के लिए इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपकी आईडी भी बंद हो जाएगी। अगर आप चाहते हैं कि आपकी यूपीआई आईडी बंद न हो, उसे तुरंत एक्टिव करने के लिए ट्रांजेक्शन शुरू कर दें।

NPCI ने जारी किया था सर्कुलर

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी बैंक और Google Pay, Paytm, PhonePe जैसे थर्ड पार्टी एप से पिछले एक साल से डीएक्टिवेट यूपीआई आईडी को 31 दिसंबर 2023 के बाद से बंद (Disabled) करने को कहा है। कुछ समय पहले जारी एक सर्कुलर में NPCI ने थर्ड-पार्टी ऐप्स और बैंकों से उन यूपीआई आईडी और नंबरों को निष्क्रिय करने को कहा था, जिनका पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसलिए बैंकों ने आईडी को बंद करने का काम शुरू कर दिया है।

बैंक देंगे जानकारी

NPCI भारत में रिटेल पेमेंट को ऑपरेट करता है। अगर आपकी भी ऐसी कोई आईडी है, जिसे आपने पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे एक्टिवेट कर लें। मतलब ये कि उस यूपीआई आईडी से कम से कम एक ट्रांजेक्शन कर लें। वरना 31 दिसंबर 2023 के बाद से आईडी बंद (Disabled) हो जाएगी। हालांकि, किसी भी आईडी को डीएक्टिवेट करने से पहले बैंक आपको ई-मेल या मैसेज के जरिए नोटिफिकेशन भेजेगा।

सुरक्षित ट्रांजेक्शन

NPCI के इस फैसले से UPI ट्रांजेक्शन पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगा। साथ ही गलत ट्रांजेक्शन पर रोक भी लगेगी। नए नियमों के अनुसार, सभी थर्ड पार्टी पेमेंट एप्स, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक ग्राहकों के डीएक्टिवेट यूपीआई आईडी और उससे जुड़े नंबर को वेरिफाई करेंगे। अगर एक साल तक किसी भी आईडी से ट्रांजेक्शन नहीं किया गया होगा, तो उसे बंद कर दिया जाएगा। यानी एक जनवरी 2024 से उस आईडी से आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

आज के समय लोग जमकर यूपीआई से लेनदेन कर रहे हैं। इस साल अक्टूबर के महीने में यूपीआई ने एक नया रिकॉर्ड बनाया था। अक्टूबर के महीने में पहली बार यूपीआई से 1100 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे। इनकी कुल वैल्यू 17.16 लाख करोड़ रुपये थी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article