LPG Connection Surrender: नहीं है जरूरत तो घर बैठे वापस कर दें LPG सिलेंडर, यह है तरीका

LPG Connection Surrender: अब सरकार खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लोगों से एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की अपील कर रही है। सरकार ने सीधे तौर पर कहा है कि एलपीजी कनेक्शन को अब घर बैठे ही ऑनलाइन सरेंडर किया जा सकता है। आइए तरीका जानते हैं...

LPG की किल्लत को लेकर हाल ही में सरकार ने कहा था कि जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा है, उन इलाके के लोगों को हर हाल में पीएनजी का कनेक्शन लेना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके एलपीजी गैस कनेक्शन को रद्द कर दिया जाएगा। अब सरकार खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लोगों से एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की अपील कर रही है। सरकार ने सीधे तौर पर कहा है कि एलपीजी कनेक्शन को अब घर बैठे ही ऑनलाइन सरेंडर किया जा सकता है। आइए तरीका जानते हैं...

How To Surrender LPG Connection

HP, Indane और Bharat गैसे के LPG कनेक्शन कैसे सरेंडर करें/Photo-Canva

“माय पीएनजी” पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया

इसके लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा “माय पीएनजी” (MyPNGD) पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से पीएनजी उपभोक्ता अब बिना किसी झंझट के ऑनलाइन एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि जिन घरों में PNG पहुंच चुकी है, वहां LPG पर निर्भरता कम की जाए।

End of Feed