यूटिलिटी

PF बैलेंस चेक करने के दो तरीके, UAN नंबर की भी नहीं है जरूरत

पहले लोग अपने PF की जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाते थे, लेकिन अब तकनीक के जरिए आप घर बैठे ही अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की मदद से यह प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।

Image

PF balance check number

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बचत योजना है। इसमें हर महीने कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं। पहले लोग अपने PF की जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाते थे, लेकिन अब तकनीक के जरिए आप घर बैठे ही अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की मदद से यह प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।

ऑनलाइन कैसे चेक करें PF बैलेंस?

भारत सरकार PF खाताधारकों को ऑनलाइन बैलेंस देखने की सुविधा देती है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन, UAN नंबर और पासवर्ड जरूरी है।

1. EPFO पोर्टल के जरिए

  • ब्राउजर खोलकर EPFO लॉगिन पेज पर जाएं।
  • UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफाई करें।
  • मेंबर आईडी चुनकर पासबुक देखें।
  • पासबुक में कर्मचारी अंशदान, नियोक्ता अंशदान और पेंशन राशि की पूरी जानकारी मिलती है।

2. UMANG ऐप से

  • आप UMANG ऐप के जरिए भी PF बैलेंस देख सकते हैं।
  • ऐप डाउनलोड कर आधार-लिंक मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
  • EPFO सर्विस सेक्शन में जाकर ‘View Passbook’ चुनें।
  • OTP से वेरिफिकेशन के बाद स्टेटमेंट देखें और डाउनलोड करें।

बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें PF बैलेंस

अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तब भी सरकार ने ऑफलाइन विकल्प दिए हैं।

1. SMS के जरिए

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर भेजें।
  • कुछ ही समय में PF विवरण SMS के जरिए मिल जाएगा।

2. मिस्ड कॉल से

  • आधार-लिंक मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।
  • कॉल अपने आप कट जाएगी और थोड़ी देर में बैलेंस की जानकारी SMS से मिल जाएगी।
  • नोट: UAN एक्टिव होना चाहिए और बैंक, आधार या PAN से लिंक होना जरूरी है।

एक्सेम्प्टेड संस्थानों के कर्मचारियों के लिए क्या विकल्प?

जो कर्मचारी ऐसे संस्थानों में काम करते हैं जहां PF का प्रबंधन निजी ट्रस्ट करता है, वे EPFO पोर्टल पर बैलेंस नहीं देख सकते। ऐसे में वे अपनी सैलरी स्लिप, कंपनी के इंटरनल पोर्टल या HR विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन PF बैलेंस न दिखने के कारण

अगर आप ऑनलाइन बैलेंस नहीं देख पा रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- इंटरनेट कनेक्शन कमजोर होना, ऐप या पोर्टल का डाउन होना, मोबाइल नंबर UAN से लिंक न होना, UAN एक्टिव न होना, आधार और PF रिकॉर्ड में जानकारी का मेल न होना, KYC अधूरा होना, हाल ही में UAN एक्टिव होने के कारण पासबुक उपलब्ध न होना आदि।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article