अगर आप भी अभी तक पुराने mAadhaar App का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको नए आधार ऐप पर स्विच कर लेना चाहिए। यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से लगातार सूचना जारी की जा रही है कि mAadhaar App अब पूरी तरह खत्म होने जा रहा है। इसी के साथ, आधार से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल अब केवल नए आधार ऐप के जरिए हो सकेंगी।
आधार कार्ड (AI Generated Image)
नए आधार ऐप का कैसे करें इस्तेमाल
नए आधार ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में आधार कार्ड (Aadhaar Card) धारकों को मोबाइल नंबर, एड्रेस अपडेट करने की सुविधा मिलती है। यानी आप बिना आधार सेंटर विजिट किए घर बैठे आधार से जुड़े काम कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधार ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप ओपन करने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आगे बढ़कर सिम सेलेक्ट करें।
- मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन को पूरा करें।
- इसके बाद ऐप के लिए एक पिन सेटअप करना होगा।
- 6 डिजिट का पिन सेटअप करने के बाद ऐप पर आपकी प्रोफाइल तैयार हो जाएगी।
- ऐप के होम पेज पर ही आपको वर्चुअल आधार कार्ड नजर आ जाएगा।
आधार ऐप पर कौन-कौन सी सर्विस मिलेंगी
आधार ऐप पर आधार कार्ड धारक को आधार कार्ड अपडेट करने, कॉन्टैक्ट कार्ड, आधार सेंटर खोजने और अपॉइंटमेंट बुक करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। ऐप में आधार कार्ड धारक को कॉन्टैक्ट कार्ड के साथ उनके नाम और फोन की डिटेल्स एक क्यूआर कोड के जरिए दूसरों के शेयर करने की सुविधा मिलती है। इसे क्यूआर कोड को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Aadhaar Card में पता बदलना हुआ आसान! जानिए ऑनलाइन तरीका
आधार अपडेट सर्विस कैसे करें ट्रैक
अच्छी बात ये है कि नए आधार ऐप में जब आप मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट करवाने जैसी रिक्वेस्ट सेंड करते हैं तो आपको रिक्वेस्ट को ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है। मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट के लिए आपको 75 रुपये प्रॉसेसिंग फी भरनी होती है। इसके बाद मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट होने में कम से कम 30 दिन का समय लगता है-
- सबसे पहले आधार ऐप को ओपन करना होगा।
- अब फिंगरप्रिंट या पिन की मदद से अपने ऐप को अनलॉक कर सकते हैं।
- इसके बाद नेविगेशन बार में Services पर टैप कर सकते हैं।
- इस टैब पर क्लिक करते ही आपको Track My Requests का ऑप्शन मिल जाता है।
- अगर आपने मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया पूरी की है तो आपको यह रिक्वेस्ट नजर आ जाएगी।
- इस रिक्वेस्ट पर टैप करने के बाद ड्राफ्ट, पेमेंट, वेरिफिकेशन, वैलिडेशन और कंप्लीटेड के साथ रिक्वेस्ट ट्रैक कर सकते हैं।
- सारे चरण पूरे होने के बाद आपका एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।
