यूटिलिटी

Aadhaar Card में पता बदलना हुआ आसान! जानिए ऑनलाइन तरीका

Aadhaar Card Address Update: क्या आपको भी लगता है कि आधार में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए वैलिड डॉक्यूमेंट के बिना काम नहीं होगा। अगर हां तो ऐसा नहीं है। आप आधार ऐप से एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं।

Image

Aadhaar Card

Aadhaar Card Address Update: क्या आपके आधार कार्ड पर भी आपका एड्रेस पुराना है। यानी आपने रहने की जगह तो बदल ली लेकिन आधार कार्ड में एड्रेस पुराना ही चल रहा है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपको अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यह काम घर बैठे फोन की मदद से आसानी से किया जा सकता है। आप अपने फोन में नया आधार ऐप डाउनलोड कर कुछ ही स्टेप्स को फॉलो कर एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

दो तरीकों से होगा एड्रेस अपडेट

अगर आप आधार ऐप के जरिए एड्रेस अपडेट करते हैं तो आपको दो विकल्प दिए जाते हैं। आपके पास एड्रेस के लिए वैलिड एड्रेस प्रूफ है तो My Documents वाले विकल्प को चुन सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास एड्रेस के लिए वैलिड प्रूफ नहीं है तो आप अपने फैमिली मेंबर के आधार कार्ड के आधार पर एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। बशर्ते फैमिली मेंबर के आधार कार्ड पर वही एड्रेस हो, जो आप अपडेट के बाद चाहते हों।

ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड में एड्रेस

  • सबसे पहले फोन पर आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप ओपन करने के बाद अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 डिजिट का पिन बनाना होगा।
  • अब ऐप पर प्रोफाइल बनने के बाद Services टैब पर आना होगा।
  • यहां Address Update पर टैप करना होगा।
  • वैलिड डॉक्यूमेंट है तो My Documents पर टैप करना करना होगा।
  • वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं है तो A Family Member's Aadhaar पर टैप करें।

इन बातों का रखें ध्यान

आधार में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए A Family Member's Aadhaar ऑप्शन चुन रहे हैं तो इसके लिए फैमिली मेंबर का आधार नंबर की जरूरत होगी। इसके बाद उनकी डिटेल्स एंटर कर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर पेमेंट पूरी करनी होगी। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद उन्हें अपने आधार ऐप को ओपन कर अपना अप्रूवल देना जरूरी होगा।

वहीं, अगर आप My Documents ऑप्शन चुन रहे हैं तो आपके पास वैलिड डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद नई डिटेल्स को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर पेमेंट पूरी करनी होगी। आधार ऐप में एड्रेस अपडेट होने में 30 दिन का समय लगता है और इसके लिए 75 रुपये प्रोसेसिंग फीस लगती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article