How to Build a Strong and Low Cost House: महंगाई के इस दौर में घर बनाने का खर्च काफी अधिक आ सकता है। सीमेंट, सरिया, ईंट और मजदूरी की बढ़ती कीमतों की वजह से यह लागत और भी बढ़ जाती है। ऐसे में सवाल यह कि क्या कम बजट में मजबूत और टिकाऊ घर बनाया जा सकता है? इसका जवाब है सही प्लानिंग, स्मार्ट मटेरियल सेलेक्शन और कुछ प्रैक्टिकल कंस्ट्रक्शन टिप्स अपनाकर कम खर्च में भी अच्छा और मजबूत घर बनाया जा सकता है। बिना क्वालिटी से समझौता किए भी कंस्ट्रक्शन कॉस्ट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-
घर बनाने से पहले सही प्लानिंग जरूरी
सबसे पहले घर बनाने से पहले सही प्लानिंग बेहद जरूरी है। कई लोग बिना प्रॉपर नक्शे और बजट प्लानिंग के काम शुरू कर देते हैं, जिससे बाद में खर्च बढ़ जाता है। अगर शुरुआत में ही Architect या Engineer की मदद से सही डिजाइन तैयार कर लिया जाए तो मटेरियल वेस्टेज कम किया जा सकता है।
घर का छोटा और प्रैक्टिकल डिजाइन चुनें
छोटे और प्रैक्टिकल डिजाइन वाले घर पर कम खर्च आता है। ज्यादा कटाव, फालतू का डेकोरेशन और कॉम्प्लेक्स स्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन की लागत बढ़ा सकते हैं। सिंपल रेक्टैंगुलर डिजाइन वाले घरों में ईंट, सीमेंट और सरिया कम लगता है, जिससे कुल खर्च कम हो सकता है।
लोकल कंस्ट्रक्शन मटीरियल करें इस्तेमाल
इसके अलावा, लोकल कंस्ट्रक्शन मटीरियल इस्तेमाल करना भी बजट बचाने का अच्छा तरीका माना जाता है। बाहर से मटीरियल मंगाने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है। अगर आसपास उपलब्ध अच्छी क्वालिटी की ईंट, रेत और पत्थर का इस्तेमाल किया जाए तो काफी पैसे बचाए जा सकते हैं।
AAC blocks या fly ash bricks करें इस्तेमाल
AAC blocks या fly ash bricks का इस्तेमाल भी कंस्ट्रक्शन लागत कम करने में मदद कर सकता है। ये traditional bricks की तुलना में हल्के होते हैं और इनमें mortar कम लगता है। इससे सीमेंट की खपत कम हो सकती है और घर का वजन भी कम रहता है।
सीमेंट, सरिया और मजबूत नींव पर दें ध्यान
सीमेंट और सरिया में जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। कई लोग मजबूती के नाम पर एक्स्ट्रा मटीरियल डाल देते हैं, जिससे खर्च बढ़ जाता है। इंजीनियर द्वारा बताए गए स्टैंडर्ड रेश्यो और डिजाइन के अनुसार काम करवाना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
मजबूत फाउंडेशन पर खास ध्यान देना जरूरी है। घर की नींव में कभी समझौता नहीं करना चाहिए। अगर फाउंडेशन मजबूत हो, तो घर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और भविष्य में रिपेयर कॉस्ट भी कम हो सकती है।
Roofing और flooring में भी बचाएं पैसा
Roofing और flooring में भी समझदारी से पैसे बचाए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए महंगे मार्बल की जगह विट्रिफाइड टाइल्स या पॉलिश्ड कंक्रीट फ्लोरिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह, सिंपल रूफ डिजाइन कंस्ट्रक्शन को ज्यादा इकोनॉमिकल बना सकता है।
