Tatkal Ticket Booking Rules 2025: रेलवे की तत्काल टिकट सुविधा उन यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं, जिनका अचानक यात्रा प्लान बनता है। लेकिन हाल ही में रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग नियम में भी बदलाव किया है। जिसमें आईआरसीटीसी (IRCTC) अकाउंट को आधार से लिंक करना और आधार ओटीपी वेरिफिकेशन भी शामिल है। इस बदलाव के बाद जिससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है। जानिए अब एक यात्री कितनी टिकट बुक कर सकता है और बुकिंग का पूरा प्रोसेस क्या है।
अब एक यात्री सिर्फ 4 तत्काल टिकट ही कर सकता है बुक
रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने और आम यात्रियों को कंफर्म टिकट देने के उद्देश्य से यह नियम लागू किया है कि एक यात्री अधिकतम चार तत्काल टिकट ही बुक कर सकता है। इससे ऐसे लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें इमरजेंसी में सफर करना होता है, और टिकट की उपलब्धता बढ़ेगी। रेलवे का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाना है।
क्या है नया बुकिंग टाइम
आम लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी एसी कोच के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि नॉन-एसी के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे से की जा सकती है। हालांकि, एजेंट के लिए यह विंडो 30 मिनट बाद लाइव होगी।
जानिए ऑनलाइन कैसे मिलेगा तत्काल टिकट
तत्काल टिकट IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आसानी से बुक की जा सकती है। आप स्टेशन काउंटर से भी तत्काल में टिकट बुक करवा सकते हैं। टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र, लिंग और पहचान पत्र की जानकारी देना अनिवार्य होता है। यात्रा के समय आईडी प्रूफ साथ ले जाना जरूरी है, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट मान्य होते हैं।
