FASTag-based Annual Pass: : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे पर लगने वाले टोल टैक्स को लेकर कहा है कि 3000 रुपए के सालाना पास से लगभग 7000 रुपए की बचत होगी। उन्होंने बताया कि 3000 रुपये पास के बदले में 200 टोल मिलेंगे और 200 टोल में लगभग 10 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। यानी इस लिहाज से 7000 रुपयों की बचत होगी ।
15 अगस्त,2025 से मिलेगी सुविधा
ये सुविधा लोगों को 15 अगस्त, 2025 से मिलनी शुरू हो जाएगी। ये सुविधा सिर्फ नॉन कमर्शियल गाड़ियों पे रहेगी, कार जीप प्राइवेट गाड़ी को ये सुवधा मिलेगी और सबसे बड़ी बात ये है कि लोगों को लंबे लंबे लाइन जो टोल बूथ के बाहर वो खड़े रहते हैं उससे भी निजात मिलेगा।
साल में 3000 रुपए में 200 ट्रिप
इसके अलावा, पॉकेट फ्रेंडली टोल होने वाला है 200 ट्रिप एक साल में आप कर पाएंगे और इसकी कीमत 3000 रुपए रहने वाली है, अगर अनुमान लगाए तो एक ट्रिप को कीमत इससे 15 रुपए मात्र हो जाएगी और लोगों को सहूलियत भी मिलेगी।
लोगों को भी इससे ख़ुशी है लोग बता रहे हैं कि इस फैसले से लोगों को सुविधा ही मिलेगा वो खुश हैं सरकार अच्छा काम कर रही है। विशेष रूप से जो लोग 60 किलोमीटर के रेडियस में रह रहे हैं उनको इसका विशेष लाभ मिलने वाला है।
सफर होगा आसान, रुपयों की होगी बचत
एक टोल क्रॉस करने की कीमत 100-200 के बीच अगर है और दिन में दो बार टोल क्रॉस किया जा रहा है तो एक बड़ा अमाउंट लोगों को टोल देना पड़ता था लेकिन अब इस सुविधा से अगर 60 किमी में जो टोल है उनको मात्र 15 रुपए प्रति टोल के दर पे लोग क्रॉस कर पाएंगे। जो लोग रेगुलर ट्रैवलर हैं उनको इसका बहुत लाभ मिलेगा और यही कारण है कि एक्सपर्ट्स भी मानते है कि ये पब्लिक फ्रेंडली डिसिशन है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सालाना पास के एक्टिवेशन/रिन्यू कराने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App) और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
