3000 रुपये में सालभर के लिए टोल से मिलेगा छुटकारा, तुरंत जानें कैसे होगा फायदा

Nitin Gadkari New Fastag Scheme, FASTag Annual Pass: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सालाना फास्टैग का ऐलान किया। इसके जरिए निजी वाहन चालकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज से छुटकारा मिल जाएगा और वे आसानी से बिना किसी रुकावट से यात्रा कर पाएंगे। 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। सरकार की ओर से यह घोषणा निजी वाहन चालकों पर टोल के बोझ को कम करने के लिए की गई है।

Authored by: संजीव कुमार दुबेUpdated Jun 18 2025, 16:10 IST
FASTag रिचार्ज का झंझट होगा खत्मImage Credit : PHOTO- AI LEONARDO01 / 09

FASTag रिचार्ज का झंझट होगा खत्म

इस वार्षिक पास से निजी वाहन चालकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज से करने से छुटकारा मिल जाएगा और वे आसानी से बिना किसी रुकावट से यात्रा कर पाएंगे।

अब सफर होगा आसानImage Credit : PHOTO- AI LEONARDO02 / 09

अब सफर होगा आसान

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा। वार्षिक पास को रिन्यू करने लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और एनएचएआई / एमओआरटीएच की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

बिना रोक-टोक कर सकेंगे इतनी यात्राImage Credit : PHOTO- AI LEONARDO03 / 09

बिना रोक-टोक कर सकेंगे इतनी यात्रा

नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि यह ‘पास’ चालू होने की तारीख से एक साल या 200 यात्रा के लिए (जो भी पहले हो) वैध होगा। इसे खास तौर पर गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए तैयार किया गया है।

महज 3000 रुपये में रोज-रोज के झंझट से मिलेगी मुक्तिImage Credit : PHOTO- AI LEONARDO04 / 09

महज 3000 रुपये में रोज-रोज के झंझट से मिलेगी मुक्ति

सरकार निजी वाहनों के लिए ‘फास्टैग’ आधारित वार्षिक ‘पास’ पेश करेगी, जिसकी कीमत 3,000 रुपये होगी। उन्होंने कहा कि यह 15 अगस्त से प्रभावी होगा जिससे राजमार्गों पर बिना किसी परेशानी के यात्रा करना संभव हो पाएगा। पास एक्टिवेट होने की तारीख से 1 साल तक या 200 ट्रिप तक , जो पहले पूरा हो जाए। जो केवल निजी उपयोग वाली गैर-व्यावसायिक गाड़ियों के लिए मान्य होगा।

खर्च होगा कम, जेब में बचेंगे 7000 रुपयेImage Credit : PHOTO- AI LEONARDO05 / 09

खर्च होगा कम, जेब में बचेंगे 7000 रुपये

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जारी एक वीडियो में कहा है कि अगर 3000 पास के 200 ट्रिप के टोल को जोड़ा जाए तो लगभग 10 हजार रुपये का खर्च होगा। यानी लोगों को एक पास साल भर के लिए लेने पर लगभग 7 हजार रुपये का फायदा होगा ।

कैसे मिलेगा सालाना पास?Image Credit : PHOTO- AI LEONARDO06 / 09

कैसे मिलेगा सालाना पास?

पास को राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App), NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों से एक्टिवेट और रिन्यू किया जा सकेगा।

लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकाराImage Credit : PHOTO- AI LEONARDO07 / 09

लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

एक बार भुगतान करके पूरे साल टोल की टेंशन खत्म। बार-बार टोल भुगतान की जरूरत नहीं होगी । 60 किलोमीटर के अंदर के टोल प्लाजा की परेशानी खत्म। लंबी लाइनों से छुटकारा, समय की बचत और सफर में आसानी मिलेगी ।

यह पास किसके लिए है?Image Credit : PHOTO- AI LEONARDO08 / 09

यह पास किसके लिए है?

यह पास सिर्फ निजी इस्तेमाल की कारों, जीपों और वैन के लिए होगा। व्यवसायिक वाहनों पर यह योजना लागू नहीं होगी।

पास की वैलिडिटी एक साल Image Credit : PHOTO- AI LEONARDO09 / 09

पास की वैलिडिटी एक साल

यह पास एक साल तक वैध रहेगा या 200 ट्रिप तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। जो पहले पूरा होगा, वही मान्य होगा। पिछले महीने चर्चा थी कि सरकार एक नई टोल नीति पर काम कर रही है, जो यात्रियों के लिए राजमार्ग यात्रा को अधिक सहज और किफायती बना सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!