Bank Savings Account: 2021 में 80% से ज्यादा भारतीय लोगों के पास अपने बैंक अकाउंट थे। आपको मेहनत से कमाए हुए अपने पैसे प्राप्त करने हों, इन्वेस्टमेंट करनी हो या टैक्स का भुगतान करना हो सभी कामों के लिए एक बैंक अकाउंट काफी जरूरी होता है। भारत में हर दिन हजारों बैंक अकाउंट खोले जाते हैं। हम सभी चाहते हैं कि हम एक ऐसे बैंक में अपना अकाउंट खोलें जो विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ हमें हमारे पैसों पर अच्छा इंटरेस्ट रेट भी दे सके। इसके साथ ही कई लोगों के मन में यह सवाल भी होता है कि एक आदमी कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है। आइये आपको भारत के ऐसे बैंकों के बारे में बताते हैं जो सेविंग्स अकाउंट पर 7% जितना सालाना इंटरेस्ट रेट देते हैं। साथ ही आपको बताते हैं कि एक व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है?
एक आदमी के कितने अकाउंट?
अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि वह कितने बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं। बैंक अकाउंट खोले जाने पर कोई भी लिमिट नहीं होती है। आप जितने चाहें उतने बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। हालांकि वित्तीय एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपको 3 से ज्यादा बैंक अकाउंट नहीं खोलने चाहिए। दरअसल 3 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स को मैनेज करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।भारत के सबसे अच्छे सेविंग्स अकाउंट वाले बैंक
आइये आपको ऐसे बैंकों के बारे में बताते हैं जो भारत में इस वक्त सेविंग्स अकाउंट पर 7% सालाना ब्याज दे रहे हैं:उज्जवल स्मॉल फाइनेंस बैंक: उज्जवल स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेविंग्स अकाउंट खुलवाने पर आपको 7.50% का सालाना इंटरेस्ट रेट मिलता है। इस बैंक में सेविंग्स अकाउंट खुलवाने पर आपको 1000 रुपए का मिनिमम बैलेंस खाते में रखना होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि 7.50% सालाना ब्याज केवल तभी मिलेगा जब आपके बैंक में जमा रकम 5 लाख रुपये से ज्यादा होगी।
RBL बैंक: इसके बाद लिस्ट में अगला नाम RBL बैंक का आता है। सेविंग्स अकाउंट में 1 से 10 लाख रुपए की रकम मौजूद रहने पर आपको 5.50% सालाना ब्याज मिलता है। RBL के रूरल क्षेत्र में सेविंग्स अकाउंट में 1000 रुपये, सेमी-रूरल क्षेत्र में 2500 रुपए और शहरी क्षेत्र में 5000 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
IDFC: IDFC बैंक में सेविंग्स अकाउंट पर आपको 7% सालाना इंटरेस्ट रेट मिलता है। IDFC जीरो बैलेंस पर आपको सेविंग्स बैंक अकाउंट खोलने का मौका देता है। सेविंग्स अकाउंट में 5 लाख से ज्यादा रकम मौजूद होने पर ही आपको सालाना 7% ब्याज मिलता है।
यस बैंक: यस बैंक एक निजी बैंक है। इस बैंक में सेविंग्स अकाउंट खुलवाने पर आपको सालाना 5% इंटरेस्ट रेट मिलता है। यस बैंक के सेविंग्स अकाउंट में आपको मिनिमम 10,000 रुपए का बैलेंस रखना होगा। आपके खाते में 5 से 10 लाख रूपए जितना डिपॉजिट होने पर ही आपको 5% का इंटरेस्ट मिलेगा।
