Masked Aadhaar Card: क्या है मास्क आधार कार्ड, जिसमें नहीं है कोई रिस्क, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 04:28 PM IST

Masked Aadhaar Card: जहां आधार नंबर शेयर करना जरूरी नहीं है, वहां आप मास्क आधार कार्ड का इस्तेमाल ईकेवाईसी के लिए कर सकते हैं।

Masked Aadhaar Card: क्या है मास्क आधार कार्ड, जिसमें नहीं है कोई रिस्क, ऐसे करें डाउनलोड
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली। हर भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे अहम दस्तावेज में से एक है। लेकिन आजकल आधार से लोगों के साथ धोखाधड़ी भी हो रही है। हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को इस धोखाधड़ी से बचने के लिए मास्क आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। आइए जानते हैं क्या है ये और आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है मास्क आधार? (What is Masked Aadhaar Card)
मास्क आधार में आधार नंबर के सिर्फ आखिरी 4 अंक प्रदर्शित होते हैं। जी हां, इसमें 12 अंकों की आधार नंबर के सिर्ख अंत के चार अंक ही दिखाई देते हैं। जनता की सुरक्षा के लिए बाकि के आठ अंक छिपे होते हैं। अगर आपका आधार खो जाता है, तो भी इसका धोखाधड़ी के लिए कोई भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

कैसे डाउनलोड करें मास्क आधार? (How to download masked Aadhaar)

  • मास्क आधार डाउनलोड करने के लिए myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • यहां अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालने के बाद Send OTP पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको फॉर्म में डालना होगा और लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्विस सेक्शन से 'डाउनलोड आधार' पर क्लिक करें।
  • अब अपने जनसांख्यिकी डेटा की समीक्षा सेक्शन के अंतर्गत 'Do you want a masked Aadhaar?' विकल्प का चयन करें।
  • विकल्प चुनने के बाद डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • अब आप पीडीएफ फॉर्मेट में अपना मास्क आधार डाउनलोड कर सकेंगे।
  • अंत में आप पासवर्ड से सुरक्षित मास्क आधार फाइल खोल सकेंगे।

क्या होगा पासवर्ड?
आधार का पीडीएफ 8 अक्षरों वाले पासवर्ड से सुरक्षित होगा। इसका पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और आपके जन्म का वर्ष होगा। जैसे, अगर आपका नाम सोनम है और आपका जन्म साल 2000 में हुआ है, तो आपका ई-आधार पासवर्ड SONA2000 होगा।

End of Article