अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का नया ऑक्शन पोर्टल NAFEX, कहा- बिचौलियों का खेल खत्म

गृह मंत्री अमित शाह ने NAFED के नए ऑक्शन पोर्टल NAFEX.IN को लॉन्च कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि NAFED का कारोबार अब करीब 30 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और संस्था लगभग 500 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NAFED के ऑक्शन पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में NAFEX.IN को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

NAFED का नया ऑक्शन पोर्टल NAFEX

अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का नया ऑक्शन पोर्टल NAFEX

23 जून का दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष

अमित शाह ने कहा कि 23 जून का दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने विभाजन के दौर को याद करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना रहे।

End of Feed