नशे में धुत महिला अधिकारी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी को दी धमकी, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 01:50 PM IST

Drunk Woman Officer Video: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऑफिसर नशे में धुत होकर पुलिसकर्मियों को धमका रही हैं।

Drunk Woman Officer Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। जबकि, कुछ वीडियो में तो लोगों का अंदाज देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक महिला अधिकारी नशे में धुत होकर जमकर बवाल काटने लगीं। बताया जा रहा है कि यह महिला गोंडा जिले में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर पद पर तैनात हैं। रास्ते में जब पुलिसवालों ने उन्हें रोका तो वो जमकर हंगाम करने लगी और पुलिसकर्मियों को कमिश्नर की धमकी देने लगीं। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो वायरल हो गया। तो आप खुद वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!