पेट्रोल पंप ने दिनदहाड़े मचाई लूट! पेट्रोल की जगह हजारों गाड़ियों में भर दिया पानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 05:25 PM IST

Water in Petrol: Gondia में एक petrol pump पर गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया। जिसके कारण कई गाड़ियां बंद हो गई। शिकायत मिलने के बाद जब जांच की गई तो पेट्रोल टंकी में पेट्रोल की जगह पानी मिला।

Water in Petrol: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक पेट्रोल पंप ने अपने ग्राहकों से दिनदहाड़े लूट मचाई। गोंदिया के आमगांव इलाके में पड़ने वाले रिया फ्यूल स्टेशन नाम के एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप ने अपने ग्राहकों की गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया। यह गोरखधंधा दो घंटे तक चलता रहा। इस दौरान हजारों गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया। इससे लाखों रुपये की लूट मची। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब कई लोगों की गाड़ियां अचानक चलते-चलते बंद हो गईं।

पेट्रोल की जगह भर दिया पानी

गाड़ियां बंद होने के बाद लोग अपनी मोटरसाइकिल को मैकेनिक को दिखाने गए। जांच में पता चला कि उनकी पेट्रोल की टंकी में पेट्रोल की जगह पानी भरा हुआ है। इससे उनकी मोटरसाइकिल चलते-चलते रुक गई है। फिर जब लोगों ने पेट्रोल पंप पर खाली बोतल ले जाकर पेट्रोल भरवाया तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। लोगों ने पाया कि बोतल में पेट्रोल कम और पानी ज्यादा है। इसके बाद जब लोगों ने कर्मचारियों से इसकी शिकायत की तो भी कोई असर नहीं हुआ।

दो घंटे तक जब यह लगातार चलता रहा तो काफी लोगों की गाड़ियां बंद होने की शिकायत आईं। इसके बाद दर्जनों ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंंच गए। शिकायत के बाद भी कोई असर नहीं हुआ तो लोगों ने टोल फ्री नंबर पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। वहीं, स्थानीय तहसीलदार से भी शिकायत की गई। अधिकारियो ने मुआयना करने के बाद पेट्रोल का सैंपल लिया और पंप को बंद करा दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!