VIDEO: तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर लटक कर बीयर पी रहे युवक, वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2020, 07:25 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक एक तेज रफ्तार से चल रही कार की खड़की से बाहर निकलकर बीयर पी रहे हैं। अब इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मुंबई: मुम्बई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवक चलती तेज रफ्तार कार के दरवाजे से बाहर निकल कर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं। युवकों की इस हरकत को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया और यह पुलिस तक पहुंच गया। कार का नंबर सामने आने के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

वेस्टर्न हाईवे का है मामला

मामला मुम्बई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का है जहां तेज रफ्तार कार के दरवाजे से बाहर निकल कर बियर पीने वाले युवकों को वकोला ट्रैफिक पुलिस की शिकायत पर विले पार्ले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में आप देख सकते है कैसे ये कार सवार युवक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक चलती तेज रफ्तार कार के खिड़की से आधे शरीर को बाहर निकाल कर दो युवक बियर पी रहे है। 

दो दिसंबर की रात का है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिसम्बर की रात तकरीबन 1 बजकर 25 मिनट के करीब वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे सहारा उड़ान पुल के पास कार नंबर पर MH 47 AB 6622 की चलती गाड़ी के दरवाजे से आधा शरीर बाहर निकाल कर बियर पीने का एक वीडियो पुलिस को मिला था। जिसके आधार पर पुलिस शिकायत दर्ज कर कार चालक अनिरुद्ध जगदाले और इसके साथी अरबाज सैयद, दीपक सिकरिया को गिरफ्तार कर कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है। विले पार्ले पुलिस आईपीसी की धारा 279, 336,34 के तहत कार्यवाही कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!