King Cobra in Himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश में देखा गया दुनिया का सबसे बड़ा किंग कोबरा, हैरत में सभी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2021, 07:55 AM IST

हिमाचल प्रदेश में किंग कोबरा के मिलने के बाद वन्यजीव विभाग हैरान और खुश है। विभाग का दुनिया का इतना बड़ा विषधर आज तक राज्य में नहीं देखा गया था।

King Cobra in Himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश में देखा गया दुनिया का सबसे बड़ा किंग कोबरा, हैरत में सभी

पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश में देखे गए किंग कोबरा के वीडियो ने ना सिर्फ सोशल मीडिया पर ऐक्टिव लोगों को हैरान कर दिया बल्कि वन्य जीव विभाग के अधिकारी भी हैरान थे। दरअसल हिमाचल प्रदेश को पहली बार दुनिया का सबसे बड़ा किंग कोबरा आशियाना बना चुका था। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के गिरिनगर इलाके में शनिवार को सांप को चट्टानी इलाके में फिसलते हुए देखा गया। हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने कहा कि यह पहली बार है जब सबसे लंबा जहरीला सांप राज्य में देखा गया है या इसका दस्तावेजीकरण किया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा किंग कोबरा
किंग कोबरा का  वीडियो ट्विटर पर तेजी से फैल गया। अधिकांश लोगों ने इस तथ्य पर आश्चर्य व्यक्त किया कि इतने बड़े आकार का एक सांप इतनी आसानी से और पूरे इलाके में फैल सकता है। डेढ़ मिनट लंबे इस वीडियो में सांप को जमीन से ऊंचाई पर जंगली झाड़ियों में फिसलते हुए कैद कर लिया गया है। सांप इतना लंबा था कि उसे एक फ्रेम में बमुश्किल पकड़ा जा सकता था! किंग कोबरा प्रजाति के ज्यादातर सांप औसतन 10 से 13 फीट आकार के होते हैं

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

स्थानीय शख्स ने की पहचान
एक स्थानीय निवासी, जिसने शनिवार को सांप को देखा था, ने अपने फोन पर तस्वीरें क्लिक कीं और उन्हें क्षेत्र के वन्यजीव विभाग के साथ साझा किया। बाद में एक टीम ने उस जगह का दौरा किया और जहां किंग कोबरा पाया गया था। हिमाचल प्रदेश की प्रधान मुख्य वन संरक्षक अर्चना शर्मा ने मीडिया को बताया कि हमने अपने रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि हिमाचल प्रदेश में पहले कभी किंग कोबरा नहीं देखा गया था। यह पहली बार है कि इस सांप को हिमाचल के शिवालिक पहाड़ियों में देखा गया है। इससे पहले उत्तराखंड में इसकी उपस्थिति दर्ज की गई थी। हिमाचल प्रदेश में अब दिखना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!