'मां की चप्पल' से समंदर के सिकंदर को भी लगता है डर, वीडियो देख कहेंगे- 'एक नारी सब पे भारी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 10:31 AM IST

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बिना हंसे आप नहीं रह पाएंगे। क्योंकि, एक महिला अनोखे अंदाज में मगरमच्छ को चप्पल से डरा रही है।

'मां की चप्पल' से समंदर के सिकंदर को भी लगता है डर, वीडियो देख कहेंगे- 'एक नारी सब पे भारी'
Photo Credit: Twitter

Funny Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर हंसी भी आएगी। क्योंकि, 'मां की चप्पल' से केवल बच्चों को भी नहीं बल्कि 'समंदर के सिकंदर' को भी डर लगाता है। इस बात पर हो सकता है आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन वीडियो देखने के बाद आपको भी जोरदार झटका लगेगा। 

'समंदर के सिकंदर' यानी मगरमच्छ का भौकाल क्या होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। पानी के अंदर उसका एकक्षत्र राज होता है। बड़े-बड़े जानवर मगरमच्छ से खौफ खाते हैं। क्योंकि, पलक झपकते ही वो शिकार पर टूट पड़ता है। लेकिन, एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है जिसमें वो 'मां की चप्पल' से बुरी तरह डर गया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला डॉगी को लेकर नदी किनारे टहल रही है। दोनों बड़े आराम से घूम रही होती है। तभी एक मगरमच्छ चुपके से उनकी तरफ आने लगता है। महिला की नजर मगरमच्छ पर पड़ती है। पहले तो वो मगरमच्छ को देखती रहती है। लेकिन, जब मगरमच्छ काफी नजदीक आ जाता है तो महिला चप्पल निकालकर उसे डराती है। चप्पल देखकर बेचारा मगरमच्छ दुम दबाकर पीछे भाग जाता है। देखें वीडियो... 

दिन बना देगा वीडियो...

वीडियो देखकर आप भी भौचक्के रह गए होंगे। हो सकता है नजारा देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो रहा होगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@_TheFigen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 74 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, 58 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!