Viral: इस तस्वीर में छिपी महिला को ढूंढना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, देखें आपकी नजरें कितनी तेज है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 10:19 AM IST

Puzzle Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों से महिला को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, महिला को ढूंढने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं।

Viral: इस तस्वीर में छिपी महिला को ढूंढना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, देखें आपकी नजरें कितनी तेज है?

Puzzle Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई तस्वीर वायरल (Viral Photo) होती रहती है। इनमें कुछ तस्वीरें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ तस्वीरों को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ की सच्चाई पर तो लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को एक मजेदार चैलेंज दिया गया है। जिसे पूरा करने में ज्यादातर लोग फेल हो गए हैं। दरअसल, लोगों से इस तस्वीर में एक महिला को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, अधिकतर लोगों को महिला नजर ही नहीं आ रही है। 

सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को एक से एक मजेदार चैलेंज भी दिया जाता है। कुछ चैलेंज को पूरा करने में लोगों को कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ तस्वीरों को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इस तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। क्योंकि, इस तस्वीर में लोगों से महिला को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। कुछ लोग गेस कर पा रहे हैं, तो कुछ को समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर महिला कहां छिपी है। क्योंकि, इस तस्वीर में पेड़-पौधे नजर आ रहे हैं देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी पार्क की तस्वीर हो। तो आप भी नजर को दौड़ाएं और तस्वीर में छिपी महिला को ढूंढे... 

Woman Hidden In Misleading Photo Can You Find It In Viral Photo

तस्वीर देख कन्फ्यूज हुए लोग

इस तस्वीर में किसी को महिला दिखी क्या? हो सकता है कुछ लोग को महिला दिख भी गई हो, जबकि कुछ लोग अब भी नजरें दौड़ा रहे होंगे। चलिए थोड़ा सा हिंट आपको दे देते हैं। अगर अब तक महिला नहीं दिखी है तो जरा तस्वीर को जूम कीजिए। धीरे-धीरे अपनी नजर को पेड़ के पास ले जाएं। कुछ दिखा क्या? अगर अब भी नहीं तो जरा नीचे देखिए महिला दिख जाएगी। दरअसल, महिला के शरीर में इस तरह से पेंटिग की गई है, जिसे समझ पाना मुश्किल है। लिहाजा, लोगों को आसानी से महिला नहीं दिख रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!