अनोखा मामला: यहां पानी में नहाते दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 11:01 AM IST

White Moose Viral Video: सोशल मीडिया पर सफेद हिरण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि, कहा जा रहा है कि ये वीडियो पुराना है और यह दोबारा वायरल हुआ है।

अनोखा मामला: यहां पानी में नहाते दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Photo Credit: Twitter

White Moose Viral Video: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामलों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। अब जरा सोचिए, आज तक आपने पीले रंग का ही हिरण देखा होगा। लेकिन, आप से पूछा जाए क्या कभी सफेद रंग का हिरण देखा है यकीन ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। अगर नहीं देखा है तो आज हम आपको सफेद रंग का हिरण दिखाएंगे, जिसका वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो (White Moose Video) पुराना है, लेकिन एक बार फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और आश्चर्यचकित भी हैं। क्योंकि, सफेद रंग का हिरण बहुत कम ही लोगों ने देखा होगा। दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो स्वीडन का है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह सफेद रंग का हिरण में पानी में नहाते हुए वहां से गुजर रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। बताया जा रहा है कि यह White Moose है और इस दुनिया में इसकी आबादी काफी कम है। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर छाया सफेद हिरण

ट्विटर पर इस वीडियो को गैब्रिएल कोर्नो ने शेयर किया है, जिसे अब तक एक करोड़ तीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, छह लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 73 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीडियो तकरीब 5 से 6 साल पहले हैंस नीलसन ने रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि यह काफी दुर्लभ जानवर है। नीलसन ने यहां तक बताया कि पश्चिमी वार्मलैंड ने अब केवल 50 सफेद हिरण ही रह गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि काश मुझे ये मिल जाता है। किसी का कहना है कि ऐसा जानवर इससे पहले मैंने नहीं देखा था। कुछ लोगों का कहना है कि इसे देखकर मन गदगद हो गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!