विराट कोहली पर भी चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार, 'ऊ अंटावा' गाने पर किया धांसू डांस, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 01:50 PM IST

Virat Kohli Dance Video : विरोट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को कोहली का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

 विराट कोहली पर भी चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार, 'ऊ अंटावा' गाने पर किया धांसू डांस, वीडियो वायरल

Virat Kohli Dance Video: भारतीय क्रिकेट विराट कोहली पर पर भी 'पुष्पा मूवी' का खुमार चढ़ गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनका का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो 'ऊ अंटावा' गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। कोहली का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग इस डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। 

दरअससल, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की विन्नी रमन के साथ शादी रचाई है। शादी में परिवार के लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, अब मैक्सवेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपनी शादी की पार्टी दी। इस पार्टी में आरसीबी के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। पार्टी में विराट कोहली भी पहुंचे थे। ब्लैक कुर्ता और सफेद पजामा में कोहली काफी डैसिंग लग रहे थे। खिलाड़ियों ने डीजे फ्लोर पर 'ऊ अंटावा' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं, विराट कोहली के डांस मूव्स को देखकर लोग दंग रह गए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

कोहली ने डांस से मचाया गदर

कई लोगों को कोहली का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मैचों में खराब प्रदर्शन को लेकर कोहली पर तंज भी कस रहे हैं। बहरहाल, कोहली के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'filmfare' ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक एक लाख 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो आपको कोहली का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!