इसे कहते हैं किस्मत...महिला ने इस तरह बचाई बेटे की जान, रोंगटे खड़े कर देगा एक्सीडेंट का ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 12:45 PM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखकर समझ जाएंगे कि किस्मत कितनी बड़ी चीज है।

इसे कहते हैं किस्मत...महिला ने इस तरह बचाई बेटे की जान, रोंगटे खड़े कर देगा एक्सीडेंट का ये वीडियो

Accident Viral Video: दुनियाभर से रोजाना एक्सीडेंट (Accident Video) की कई खबरें सामने आती हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी एक्सीडेंट के कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है और लोग उसे 'चमत्कार' तक बता देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच दोबारा चक्कर लगा रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक महिला ने जिस तरह खुद की और अपने बच्चे की जान बचाई उसे देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए। 

ये तो हम सब जानते हैं कई बार रोड पर आपस में चलती हुई गाड़ियां टकरा जाती हैं, जिसके कारण बड़ी घटना घट जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक स्कूटर पर मां अपने छोटे बच्चे के साथ बैठी हुई है। तभी अचानक एक कार स्कूटर के बेहद करीब से गुजरता है, जिसके कारण महिला का संतुलन बिगड़ जाता है और वो अपने बेटे के साथ रोड पर गिर पड़ती है। महिला जैसे ही रोड पर गिरती है सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रक आ रहा होता है। लेकिन, कहते हैं ना किस्मत बड़ी चीज है मां और बच्चे दोनों बच जाते हैं, लेकिन कैसे आप खुद वीडियो में देखें...

रोंगटे खड़े  करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। क्योंकि, महिला और उसके बच्चे का बचना मुश्किल ही था। लेकिन, किस्मत अच्छी थी तो दोनों बच गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@vibeforvids' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 34 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। जोफ्रा आर्चर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ' मदर ऑफ द ईयर'। 12 सेकेंड का यह वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!