VIDEO: सांप को झोले में डाल रहा था शख्स, लेकिन कोबरा ने पलटकर ऐसा डसा हो गई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 10:35 AM IST

Viral Video: एक शख्स कोबरा सांप का रेस्क्यू कर रहा था। लेकिन, कोबरा ने पलटकर शख्स पर हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO: सांप को झोले में डाल रहा था शख्स, लेकिन कोबरा ने पलटकर ऐसा डसा हो गई मौत
Photo Credit: Twitter

Snake Attack Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में कोबरा सांप ने एक शख्स को जबरदस्त अंदाज में डस लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी पसीने जरूर छूट जाएंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं। 

कोबरा सांप (Snake Video) कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार कोबरा पलक झपकते की लोगों को अपना शिकार बना लेता है। लिहाजा, ज्यादातर लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग सांप के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो जानबूझकर सांप से पंगा लेते हैं। जिसके कारण परिणाम खतरनाक हो जाता है। लेकिन, राजस्थान के चूरू से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के छक्के छुड़ा दिए हैं। दरअसल, इस वीडियो (Cobra Video) में एक शख्स कोबरा सांप का रेस्क्यू कर रहा है। शख्स सांप को झोले में डाल रहा होता है। लेकिन, अचानक उसकी पकड़ ढीली पड़ जाती है। परिणाम ये होता है कि कोबरा शख्स को डस लेता है और उसकी मौत हो जाती है। देखें वीडियो...

सांप से पंगा लेना पड़ा भारी...

वीडियो (Viral Video) देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Jitendray050691' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आलम ये है कि जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कुछ लोगों का कहना है कि सांप से पंगा नहीं लेना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!