Viral: अब इस अंदाज में सहदेव ने गाया 'बचपन का प्यार' गाना, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2021, 10:42 AM IST

वायरल ब्वॉय सहदेव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसने एक झरने के पास खड़े होकर इस गाने को अलग अंदाज में गाया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral: अब इस अंदाज में सहदेव ने गाया 'बचपन का प्यार' गाना, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

'बचपन का प्यार' गाने का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जब से इस गाने का वीडियो वायरल हुआ तब से लेकर अब तक किसी ना किसी रूप में ये गाना जरूर चर्चा में रहता है। इसी गाने को एक बार फिर वायरल ब्वॉय सहदेव दिरदो ने अलग अंदाज में गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ। आलम ये है कि लोगों को सहदेव का नया अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स उसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले वाले सहदेव दिरदो ने पहली बार स्कूल में टीचर के सामने 'बचपन का प्यार' गाना गाया था। जिसे किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो दुनियाभर में वायरल हुआ। कई सेलिब्रिटी ने भी इस गाने पर वीडियो बनाए। इतना ही नहीं मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहदेव के साथ इस गाने को रिकॉर्ड किया। इस गाने से सहदेव की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई और वह 'स्टार' बन गया। इसी गाने को एक बार फिर कुछ दिन पहले सहदेव ने अलग अंदाज में गाया है। देखें वीडियो...

एक फिर छाया सहदेव

वीडियो में आपने देखा किस तरह शहदेव झरने के बगल में खड़े होकर 'बचपन का प्यार'  गाना गा रहा है। उसने जिस अंदाज में इस गाने को गाया लोगों को वह काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर 'viralboy_sahdev' ने खुद इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। किसी का कहना है भाई तुमने एक बार फिर मौज करा दी। जबकि, कुछ का कहना है कि कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे देश में। कुछ लोग उसके स्टाइल पर मौज भी ले रहे हैं। तो सहदेव का नया अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!