देवर की थी शादी, स्टेज पर उतरकर दो भाभियों ने अपने डांस से लगा दी आग, Video ने मचाया तहलका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 02:28 PM IST

Bhabhi Dance on Devar Wedding: शादी वाले घरों में दूल्हे की जब बारात निकलती है तो उसके माता-पिता के अलावा घर के अन्य सदस्य भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दूल्हे के भाई से लेकर उसकी भाभियां भी खुशी से झूम उठती हैं।

देवर की थी शादी, स्टेज पर उतरकर दो भाभियों ने अपने डांस से लगा दी आग, Video ने मचाया तहलका
Photo Credit: YouTube

Bhabhi Dance on Devar Wedding: भारत में इन दिनों भले ही शादियों का सीजन नहीं चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो हर रोज शेयर किए जाते हैं। शादी वाले घरों में दूल्हे की जब बारात निकलती है तो उसके माता-पिता के अलावा घर के अन्य सदस्य भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दूल्हे के भाई से लेकर उसकी भाभियां भी खुशी से झूम उठती हैं। देवर की जैसे ही बारात उठती है, भाभियां जमकर डांस करना पसंद करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि देवर की शादी में दो भाभियां खुशी से जमकर डांस करती हैं। इस वीडियो में देवर और भाभियों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवर दूल्हा बनकर वेडिंग हॉल में खड़ा होता है। इसी बीच स्टेज पर उसकी दो भाभियों की एंट्री होती है। दोनों ही भाभियां सबसे पहले 'मेरे यार की शादी है' गाने पर जोरदार डांस करती हैं। इसके बाद अपने साथ देवर को भी नचवाती हैं। इस दौरान बॉलीवुड सॉन्ग 'लो चली मैं, अपनी देवर की बारात लेके' गाना बजता है। देखें वीडियो-

अपने डांस से महफिल में जान डालती हैं भाभियां

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों भाभियां इस गाने पर अपने जबरदस्त डांस से महफिल में जान डाल देती हैं। इस पल को परिवार के सारे लोग जमकर एंजॉय करते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस गाने पर भाभियां अपने देवर के साथ-साथ अपनी होने वाली देवरानी को भी डांस करवा देती हैं। भाभियों ने देवर और उसकी होने वाली दुल्हन को एक साथ खड़ा कर अच्छे से डांस करवाया। इंटरनेट पर देवर की शा़दी में भाभियों का डांस वाला वीडियो खूब पसंद किया जजा रहा है। दो भाभियों ने अपने देवर की शादी में ऐसा डांस परफॉर्मेंस किया, जिसे हर कोई देखता रह गया। वीडियो को ग्लैडिएटर डांस क्लासेस नामक चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!