Viral Video: पानी के बदले नल से निकलने लगी ऐसी चीज, लेने के लिए लग गई लोगों की लाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 06:05 PM IST

Tea Viral Video: आज तक आपने नल से पानी ही निकलते देखा होगा। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पानी की जगह नल से चाय निकल रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि नल से चाय। जी हां, नल से चाय ही निकल रही है।

Viral Video: पानी के बदले नल से निकलने लगी ऐसी चीज, लेने के लिए लग गई लोगों की लाइन
Photo Credit: Instagram

Tea Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो से लोगों की नजरें तक नहीं हटती हैं और उसे बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ मामलों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है। जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं। क्योंकि, वीडियो में पानी के बदले नल से कुछ और चीज निकल रही है। वहीं, सच्चाई सामने आने के बाद लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

आज तक आपने नल से पानी ही निकलते देखा होगा। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पानी की जगह नल से चाय निकल रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि नल से चाय। जी हां, नल से चाय ही निकल रही है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) पंजाब का है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह नल से गरमा गरम चाय निकल रही है। लोग लाइन में खड़े होकर नल से चाय निकालकर चुस्की लेते हुए पी रहे हैं। पहले तो लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि नल से चाय भी निकल सकती है। लेकिन, वीडियो देखकर तरह-तरह के सवाल भी उठा रहे हैं।   

बार-बार इस वीडिय को देख रहे हैं लोग

कुल लोग इस चाय की दुकान बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि शायद कोई फ्री में चाय बांट रहा है। बहरहाल, मामला जो भी हो लेकिन लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'ashwan_gharu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 20 लाख से ज्यादा लोग अब तक इस मजेदार वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!