चूहों ने यहां मचाया वो कोहराम कि सरकार को 5,000 लीटर जहर का करना पड़ा ऑर्डर-Pics

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2021, 12:49 PM IST

Terror of Rats:ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में चूहों का ऐसा आतंक कि वो  घरों में घुसकर पहुंचा रहे हैं नुकसान कहा जा रहा है कि इसके चलते वहां आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

चूहों ने यहां मचाया वो कोहराम कि सरकार को 5,000 लीटर जहर का करना पड़ा ऑर्डर-Pics

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में चूहों के आतंक से लोग परेशान हैं। ये चूहे न केवल कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि अब ये घरों में भी घुस गए हैं।कृषि मंत्री एडम मार्शल ने हाल में कहा था, 'हम अब एक महत्वपूर्ण बिंदु पर हैं, जहां अगर हम वसंत तक चूहों की संख्या को कम नहीं करते हैं, तो हमें ग्रामीण और क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स में एक पूर्ण आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना करना पड़ सकता है ।'

चूहों का प्रकोप केवल कृषि भूमि तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये अब घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। एक परिवार ने अपने घर में आग लगने के लिए बिजली के तार चबाने वाले चूहों को जिम्मेदार ठहराया।

यहां चूहों की संख्या अब इतनी ज्यादा हो चुकी है कि लोगों के घरों, अस्पतालों, गोदामों और सरकारी कार्यालयों में भी हर कहीं चूहे दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार अब इन चूहों को मारने लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

ब्रूस बार्न्स नामक एक व्यक्ति ने कहा कि वह मध्य न्यू साउथ वेल्स शहर बोगन गेट के पास अपने परिवार के खेत में फसल लगाकर एक तरह से जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम बस फसल बोते हैं और उम्मीद करते हैं।'

राज्य सरकार ने इन चूहों से निपटने के लिए भारत से प्रतिबंधित जहर ब्रोमैडिओलोन के 5,000 लीटर (1,320 गैलन) का ऑर्डर दिया है। संघीय सरकार के नियामक ने अभी तक कृषि भूमि पर जहर का उपयोग करने के लिए आपातकालीन आवेदनों को मंजूरी नहीं दी है।

बार्न्स ने कहा कि चूहे घरों की छतों और किसानों की पानी की टंकियों को मलमूत्र से प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'लोग इस पानी से बीमार हो रहे हैं।'

सरकारी शोधकर्ता स्टीव हेनरी ने कहा कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि वसंत तक कितना नुकसान होगा। हेनरी की एजेंसी कृषि पर चूहों के प्रभाव को कम करने के लिए रणनीति विकसित कर रही है।

(फोटो साभार- istock)

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!