दुकानदार ने बनाया साढ़े 5 किलो का पराठा, ऐसे बेलन का किया इस्तेमाल; कभी देखा नहीं होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 06:22 PM IST

Ajab Gajab Paratha: दुकान वाले ने साढ़े 5 किलोग्राम का पराठा बनाकर सबको हैरान कर दिया। इसे बनाने के लिए दुकानदार एक विशालकाय बेलन का इस्तेमाल करता है।

दुकानदार ने बनाया साढ़े 5 किलो का पराठा, ऐसे बेलन का किया इस्तेमाल; कभी देखा नहीं होगा
Photo Credit: Instagram

Ajab Gajab Paratha: सोशल मीडिया पर आपने फूड ब्लॉगर्स को नई-नई दुकानों पर जाकर अजीबोगरीब तरह की खाने की चीजों के बारे में बताते सुना होगा। फूड ब्लॉगर्स उन्हीं खानों के बारे में ज्यादा बताने की कोशिश करते हैं, जो थोड़ा हटके होते हैं। इन दिनों एक फूड ब्लॉगर ऐसे ही एक पराठे वाले के पास पहुंच गया। वहां जाकर उसने जो देखा, उसे खुद अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। यह फूड ब्लॉगर जिस दुकान पर गया, उस दुकान वाले ने साढ़े 5 किलोग्राम का पराठा बनाकर सबको हैरान कर दिया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुकानदार एक बड़ी सी लोई तोड़कर उसे बेलता है। आटे की इस लोई का वजन साढ़े तीन किलोग्राम होता है। इसके बाद उसमें दुकानदार दो किलोग्राम आलू (Potato) की पिट्ठी भरता है। सबसे हैरान करने वाला नजारा अब देखने को मिलता है। आप देख सकते हैं कि दुकानदार एक विशालकाय बेलन निकालता है और इस बेलन से बेलकर पराठे को तैयार करता है। इसके बाद उसे तीन फोल्ड करके उठाता है और फिर 40 किलो वजनी बड़े से तवे पर रखता है। देखें यह हैरान करने वाला वीडियो-

हैरान करने वाला नजारा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तवे पर पराठा डालकर शख्स उस पर पोछे की तरह तेल लगाता है। ऐसा हैरान करने वाला नजारा आज से पहले शायद ही आपने देखा होगा। इसके बाद एक बड़े से पलटे से शख्स पराठे को पलट-पलटकर दोनों तरफ सेंकता है। जब पराठा बनकर तैयार हो जाता है तो शख्स एक बड़ी सी थाली में दही और चटनियों के साथ इसे परोसता है। आप देखेंगे कि इस भारी-भरकम पराठे को काटने के लिए पिज्जा कटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसका एक हिस्सा भी नॉर्मल पराठे से बड़ा नजर आता है।  

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर foodie_incarnate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'भारत का सबसे बड़ा पराठा बनाना।' वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक दो लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!