Viral: सहदेव का नया अवतार, इस तरह किया 'बच्चन पांडे' का नकल, सोशल मीडिया छाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 03:59 PM IST

Sahdev Viral Video: सोशल मीडिया पर सहदेव का नया वीडियो वायरल हो रहा हैै, जिसमें वो बॉलीवुड फिल्म 'बच्चन पांडे' के डायलॉग का नकल कर रहा है।

Viral: सहदेव का नया अवतार, इस तरह किया 'बच्चन पांडे' का नकल, सोशल मीडिया छाया वीडियो
Photo Credit: Instagram

Sahdev Viral Video: पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया (Social Media) पर 'पुप्षा' मूवी के गाने और डायलॉग्स छाए हुए हैं। वहीं, अब लोगों में बॉलीवुड फिल्म 'बच्चन पांडे' का क्रेज बढ़ता जा रहा है। फिल्म के डायलॉग्स पर लोग लगातार रिल्स और वीडियो बना रहे हैं। अब इस ट्रेंड में वायरल ब्वॉय सहदेव दिर्दो की एंट्री हो चुकी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म के डायलॉग पर लिप-सिंग करते हुए नजर आए। लोगों को सहदेव का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे भले ही ज्यादा धमाल नहीं मचा रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स छाए हुए हैं। फिल्म का एक डायलॉग 'गाड फादर बोलते हैं' सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। अब तक कई लोग इस डायलॉग पर रिल्स बना चुके हैं। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं किस तरह सहदेव डायलॉग पर लिप-सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस अंदाज में लिप-सिंग करते हुए उन्होंने 'गाड फादर बोलते हैं' पर वीडियो बनाए हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उनकी एक बार फिर तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

वायरल ब्वॉय सहदेव का नया अंदाज

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद सहदेव ने अपने इंस्टाग्राम पेज 'viralboy_sahdev' पर शेयर किया। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, चार हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग सदेव के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हर बार कामयाबी नहीं मिलेगी। जबकि, कुछ का कहना है कि नया अवतार काफी अलग है। सहदेव का यह अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के रहने वाला सहदेव बचपन का प्यार भूल जाना नहीं गाना गाकर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गया था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!