ट्रेन से कटने के लिए तैयार था शख्स, तभी देवदूत बनकर आया आरपीएफ का जवान, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2021, 03:14 PM IST

Suicide attempt averted at Virar railway station : समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक पर लेटे व्यक्ति तक ट्रेन के पहुंचने से पहले जवान दौड़कर आता है।

ट्रेन से कटने के लिए तैयार था शख्स, तभी देवदूत बनकर आया आरपीएफ का जवान, Video
Photo Credit: ANI

मुंबई : विरार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एक जवान की तत्परता एवं सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान जाने से बच गई। दरअसल, एक व्यक्ति अपनी मां की मौत होने से कथित रूप से परेशान था। इसलिए वह अपनी जीवनलीला समाप्त करना चाहता था। विराट स्टेशन पर लोकल ट्रेन स्टेशन पर दाखिल होना शुरू हुई तो यह व्यक्ति नीचे ट्रैक पर चला गया। फिर ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर चादर बिछाकर लेट गया। स्टेशन पर काफी यात्री थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। तभी आरपीएफ के एक जवान की नजर खुदकुशी करने जा रहे इस व्यक्ति पर पड़ी। 

24 फरवरी की है घटना
समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक पर लेटे व्यक्ति तक ट्रेन के पहुंचने से पहले जवान दौड़कर आता है और उसे वहां से उठाकर ले जाता है। आरपीएफ के जवान के वहां पहुंचने में यदि थोड़ी देरी हो गई होती तो ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की जान जा सकती थी लेकिन इस जवान की दिलेरी के चलते शख्स की जान बच गई। जवान के इस साहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोग इस जवान की प्रशंसा कर रहे हैं। यह घटना 24 फरवरी की है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!