[Video] बिहार में दूल्हे ने अपनी गोद में उठाकर दुल्हन को पार कराई नदी, जानें क्या है माजरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2021, 10:20 PM IST

बारात में शामिल लोगों ने नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लिया, लेकिन जब नदी के किनारे नाव पहुंची तब नाव ने भी इस नवदंपति का साथ छोड दिया।

 [Video] बिहार में दूल्हे ने अपनी गोद में उठाकर दुल्हन को पार कराई नदी, जानें क्या है माजरा

नई दिल्ली: शादी के बाद दूल्हे के साथ नई नवेली दुल्हन को अक्सर आपने ससुराल जाते चमचमाती लग्जरी कार से देखा होगा, लेकिन बिहार में इस बार बरसात में दूल्हे को अपनी दुल्हन को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।ऐसा ही मामला बिहार के किशनगंज में देखने को मिला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पिछले करीब दो दशक से बिहार में होने वाले किसी भी चुनाव में नेताओं द्वारा कथित सुशासन के नाम पर मतदाताओं को रिझाने का काम किया जाता रहा है, लेकिन किशनगंज की यह तस्वीर बिहार के विकास के दावे की पोल खोल रही है।बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत के पलसा घाट की है।

नई नवेली दुल्हन को नदी पार करना इतना आसान नहीं था

कहा जा रहा है कि लोहागड़ा गांव से एक बारात पलसा गांव आई थी। विवाह संपन्न होने के बाद जब दूल्हा अपने मन में कई सपने संजोए अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ला रहा था, तब कनकई नदी का जलप्रवाह बढ गया।

नदी पार कराने के लिए दूल्हे ने अपनी गोद में उठा लिया

नाव में घूंघट निकाले दुल्हन को असमंजस में पाकर नदी पार कराने के लिए दूल्हे ने अपनी गोद में उठा लिया। नाव का सफर समाप्त होने के बाद दुल्हन को नदी पार कराने के लिए दूल्हा ने उसे अपनी गोद में उठाकर नदी पार कराया।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हे ने गोद में उठाकर अपनी जीवनसंगिनी को नदी पार करा रहा है।बहरहाल, यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंटस भी कर रहे हैं । लोग इस घटना की जमकर चर्चा भी कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!